• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बेटियों के साथ जो हुआ उससे मेरा हृदय क्रोध से भरा है’, मणिपुर पर बोले पीएम- गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे

Writer D by Writer D
20/07/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, मणिपुर, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )  ने भी इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि , उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है।

पीएम मोदी (PM Modi )  ने कहा, मेरा हृदय पीड़ा से भरा हुआ है। क्रोध से भरा हुआ है। मणिपुर की घटना जो सामने आई है, किसी भी सभ्य समाज के लिए यह शर्मसार करने वाली है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने हैं कौन हैं, वे अपनी जगह पर हैं। लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है।

पीएम मोदी (PM Modi ) ने मुख्यमंत्रियों से की अपील

पीएम ने कहा, मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। खासकर हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। घटना चाहें राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो। इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने में किसी भी राज्य सरकार में राजनीति से ऊपर उठकर के कानून व्यवस्था महत्व और नारी सम्मान होना चाहिए। मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर में जो बेटियों के साथ हुआ है, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

मॉनसून सत्र से पहले मीडिया को किया संबोधित

पीएम मोदी ससंद के मॉनसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि सभी सांसद मिलकर इस सत्र का सदुपयोग करेंगे। संसद की जिम्मेदारी है चर्चा करना। चर्चा जितनी ज्यादा होती है, उतने ही दूरगामी प्रभाव पड़ते हैं। सदन में जो माननीय सांसद आते हैं, वह धरती से जुड़े होते हैं। जनता के दुख दर्द को समझने वाले होते हैं और इसलिए जब चर्चा होती है तो उनकी तरफ से जो विचार आते हैं। वह जड़ों से जुड़े हुए विचार आते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में जो बिल लाए जाएंगे, वे जनता से जुड़े होंगे।

मणिपुर में दो महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने का ये वीडियो 4 मई यानी हिंसा शुरू होने के 1 दिन बाद का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। वीडियो कांगकोपी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर खेत में घसीट रही है।

Manipur Violence: कुकी महिलाओं से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, खेत में ले जाकर गैंगरेप

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम का दावा है कि महिलाएं कुकी-ज़ो जनजाति की थीं, जबकि उनके साथ छेड़छाड़ करने वाली भीड़ मैतेई समुदाय से थी। घटना के एक महीने से अधिक समय बाद 21 जून को FIR दर्ज कराई गई थी। IPC की धारा के तहत धारा 153ए, 398, 427, 436, 448, 302, 354, 364, 326, 376, 34 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर उनके साथ दरिंदगी करते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है।

मणिपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है। पुलिस ने उसे आज सुबह थॉउबल जिले से गिरफ्तार किया है। हेरादास की उम्र 32 साल है। पुलिस ने उसकी पहचान वायरल हुए वीडियो से की है, जिसमें वह हरी टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।

Tags: delhi newsmanipur violenceMonsoon SessionNational newspm modi
Previous Post

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Next Post

रायगढ़: लैंडस्लाइड में उजड़ गया पूरा गांव, 100 के करीब लोग दबे, 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Next Post
Raigarh Landslide

रायगढ़: लैंडस्लाइड में उजड़ गया पूरा गांव, 100 के करीब लोग दबे, 5 की मौत

यह भी पढ़ें

share market

बैंक के शेयरों में तेजी से शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

19/10/2020
Corona

देश में कोरोना के 75 दिनों में सबसे कम मामले, रिकवरी रेट भी बढ़ा

15/06/2021
Sita Navami

इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

19/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version