• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृषि अधिनियमों के विरोध में इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर में लगाई आग, 5 लोग गिरफ्तार

Desk by Desk
28/09/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया

इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाया

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृषि से संबंधित अधिनियमों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की सुबह यहां इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्टर को आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार करीब 15 से 20 लोग इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। आग पर हालांकि काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी मौके से हटा दिया गया है।

पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है। इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस यूथ के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था। जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी कांग्रेस के कार्यकर्ता है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी य़ुवक खुद को पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता बता रहे हैं।

इंडिया गेट के पास किसान बिल के विरोध में कोई ट्रैक्टर में आग लगाकर भाग गया,पुलिस जांच में जुटी pic.twitter.com/bOZcelnwL8

— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) September 28, 2020

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन पांचों लोगों के अलावा एक इनोवा कार को भी जब्त किया गया है। बताते चलें कि सुबह 7.15 से 7.30 के बीच करीब 15 से 20 संख्या में कुछ लोग किसान बिल के विरोध में इंडिया गेट के पास एकत्रित हुए। वो अपने साथ एक पुराना ट्रैक्टर लेकर आए थे। टाटा 407 से उन्होंने ट्रैक्टर को नीचे उतारा और उसे आग के हवाले कर दिया। किसान कानून के विरोध में इन लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। युवक अपने साथ भगत सिंह की तस्वीर लेकर आए थे।

#WATCH: Punjab Youth Congress workers stage a protest against the farm laws near India Gate in Delhi. A tractor was also set ablaze. pic.twitter.com/iA5z6WLGXR

— ANI (@ANI) September 28, 2020

शिवसेना का ‘सामना’ में NDA पर जोरदार हमला, बोले- ‘किला’ जीता लेकिन गंवा दिए दो शेर’

प्रदर्शनकारियों ने पुराने ट्रैक्टर को एक वाहन में लादकर यहां लाये और इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर को नीचे उतारकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय जवान जय किसान के नारे लगाने के अलावा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में भी नारेबाजी की।

गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में किसानों और विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि सुधारों से संबंधित अधिनियमों को रविवार को मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही कृषि सुधारों से संबंधित अधिनियम – ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम 2020’ तथा ‘कृषक (सशक्तीकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन एवं कृषि सेवा करार अधिनियम 2020’ देश में लागू हो गये।

Tags: 24ghante online.comAgriculture billsburning of tractors at India GateNational newsOpposition to Agricultural Actsइंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलायाकृषि अधिनियमों का विरोध
Previous Post

शिवसेना का ‘सामना’ में NDA पर जोरदार हमला, बोले- ‘किला’ जीता लेकिन गंवा दिए दो शेर’

Next Post

IPS पुरुषोत्तम शर्मा का वीडियो वायरल, पत्नी को प्रताड़ित किया

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
IPS का वीडियो वायरल

IPS पुरुषोत्तम शर्मा का वीडियो वायरल, पत्नी को प्रताड़ित किया

यह भी पढ़ें

Corona Testing

कोरोना अंगों में छुपकर इम्यून सिस्टम को कर रहा खत्म

03/03/2022
Rahul Gandhi

4 हफ्ते में जवाब दें…, राहुल गांधी नागरिकता मामले में कोर्ट ने केंद्र को दिया समय

25/03/2025
accident

रोडवेज बस की चपेट में आई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, आठ घायल

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version