Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 साल की बच्ची ने तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड, देखकर रह जाएंगे सभी हैरान

तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड

5 साल की बच्ची ने तीरंदाजी में बनाया रिकॉर्ड, देखकर रह जाएंगे सभी हैरान

चेन्नई। चेन्नई की रहने वाली एक 5 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जो किसी आम इंसान की सोच से भी परे है। 5 साल की संजना ने तीरंदाजी में जो रिकॉर्ड बनाया वो प्रोफेशनल खिलाड़ी भी अब तक नहीं बना पाए हैं।

जानकरी के अनुसार यहाँ 5 साल की संजना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिना रुके केवल 13 मिनट में 111 तीर चलाए।

बताया जा रहा है कि संजना दुनिया की एक मात्र ऐसी बच्ची है जिसने सिर्फ 13 मिनट में इतनी बड़ी मात्रा में तीर चलाए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उसने 15 सेकेंड के अप-डाउन पोजिशन में भी यह कर दिखाया। अब संजना का नाम गिनीज बुक में रिकॉर्ड करवाने की तैयारी कर रही हैं।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाकर धोनी आईपीएल से भी ले सकते हैं, संन्यास

इस बारे जानकारी देते हुए संजना के ट्रेनर शिहान हुसैन ने कहा, आमतौर पर दुनिया और किसी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक ट्रेंड तीरंदाज 4 मिनट में 6 तीर चलाता है। इसका मतलब हुआ कि 20 मिनट में ऐसे प्रोफेशनल तीरंदाज 30 तीर चला पाते हैं लेकिन वो बच्ची 13 मिनट में 111 तीर चलाती है। उन्होंने कहा कि संजना ने अद्भुत रिकॉर्ड बनाया है।

अनुष्का शर्मा ने कहा- ना भूलने वाली यादों के लिए शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी

हम इसकी मान्यता के लिए इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को भेजेंगे। ट्रेनर ने कहा 10 साल की उम्र के बाद संजना को ओलंपिक 2032 के लिए तैयार किया जाएगा और वो कई गोल्ड मेडल लाएगी जिससे देश को उसपर गर्व होगा।

Exit mobile version