Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Coromandel Express Train Accident: ट्रेन हादसे में 50 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

Coromandel Express train accident

Coromandel Express train accident

भुवनेश्वर। हावड़ा से चेन्नई की ओर चलने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express Train Accident) ट्रेन शुक्रवार की शाम बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के बालासोर से करीब 40 किलोमीटर दूर ये ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। मालगाड़ी से टकराने के बाद स्लीपर के 3 कोच छोड़कर बाकी के डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी में इन डिब्बों की संख्या 18 बताई जा रही है। हादसे में अबतक 50 लोगों की मौत हुई है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है। लेकिन घायलों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़ी संख्या में बसें जुटाई जा रही हैं।

घायलों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल राहत-बचाव के लिए प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की 5 टीमें जुटी हैं।

मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 30 की मौत

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कल हादसे वाली जगह पर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मृतकों के परिवरों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से जख्मी लोगों को ₹2 लाख और मामूली रूप से जख्मी लोगों के लिए ₹50,000 का ऐलान किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

– इमरजेंसी कंट्रोल रूम: 6782262286

– हावड़ा: 033-26382217

– खड़गपुर: 8972073925, 9332392339

– बालासोर: 8249591559, 7978418322

– कोलकाता शालीमार: 9903370746

– रेलमदद: 044- 2535 4771

– चेन्नई सेंट्रल रेलवे: 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771

Exit mobile version