• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले के 50 हजार वोटर अंतिम बार डालेंगे वोट, यह है खास वजह

Writer D by Writer D
19/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सोनभद्र
0
Lok Sabha Election

Lok Sabha Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में इस समय चुनावी माहौल चल रहा है। हर शख्स राज्य में नई सरकार बनने को लेकर काफी उत्साहित है। लेकिन सोनभद्र के 11 गांव के मतदाताओं में मायूसी है। क्योंकि वे लोग अंतिम बार अपने मतदान क्षेत्र से मतदान करेंगे। लगभग पचास हजार की आबादी वाले इन ग्यारह गावों के वोटरों की पहचान 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के बाद बदल जाएगी।

इसका कारण है कि इनके गांव कनहर सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आते हैं। यह गांव हमेशा डूब जाते हैं, जिससे जान-माल का भी नुकसान हो जाता है। यहां के सभी वोटर इस परियोजना के कारण विस्थापित किए जा रहे हैं।

बता दें, कनहर सिंचाई परियोजना साल 1976 से निर्माणाधीन है। सरकार ने इनमें से कई ग्रामीणों को मुआवजा दे दिया है। तो कुछ लोगों का कहना है की अभी उन्हें मुआवजा मिलना बाकी है। अंतिम बार वोट डालने के बारे में सोचकर कुछ ग्रामीण तो काफी भावुक हो गए। तो वहीं, प्रधान सहित कुछ ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वो चुनाव का बहिष्कार भी कर सकते हैं।

जिस गांव की विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र बदलेगा उनमें कोरची, सुंदरी, लाबी, गोहड़ा, संदह, भीसुर, सुगवामान, अमवार, बघाड़ू, कुदरी और कासीवाखाड आते हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां के ग्रामीण अंतिम बार मतदान करेंगे, जिसे लेकर ग्रामीण काफी भावुक हैं। कुछ ग्रामीणों के मुताबिक, अब वे लोग विस्थापित हो चुके हैं। अंतिम बार अपने गांव से वोट डालेंगे।

केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- अपना परिवार नहीं संभाल पाएं सपा अध्यक्ष

उन्होंने कहा, ”यहां से जाने का दुःख है। लेकिन जाते-जाते सरकार को हम लोगों की मांग पर ध्यान देना चाहिए। सरकार के द्वारा जितना मुआवजा मिलना चाहिये था नहीं मिला। यहां हम लोगों का विस्थापन सम्मान के साथ होना चाहिए।”

बता दें, इन गांवों में लगभग 50 हजार लोगों की आबादी है। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे मकान, खेत, मंदिर और सगे संबंधी सब आपस में बिछड़ जाएंगे और उन्हें आवासीय परियोजना में शिफ्ट होना पड़ेगा। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। सरकार ने डूब क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊंचे स्थानों के लोगों को मुआवजे का पात्र नहीं समझा है, इसलिए उनकी मांग है कि सभी को वर्तमान महंगाई के अनुसार उनकी मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए।

Tags: Election 2022sonbhadra newsUP Assembly Election 2022up election 2022up newsvoter
Previous Post

केशव मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- अपना परिवार नहीं संभाल पाएं सपा अध्यक्ष

Next Post

मात्र 15 दिनों 50 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण, PM मोदी ने किशोरों के उत्साह को सराहा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

मात्र 15 दिनों 50 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण, PM मोदी ने किशोरों के उत्साह को सराहा

यह भी पढ़ें

mumbai indians

मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में जब आया नीता अंबानी का फोन

07/10/2020
Kangana Ranaut

SC के फैसले पर कंगना : पहली बार ऐसी शक्तिशाली एकजुटता देखी

19/08/2020
AK Sharma

जले ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ऊर्जा मंत्री के दखल से बिजली विभाग में मचा हड़कंप

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version