• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूस्खलन में फंसे 700 पर्यटक, भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया

Writer D by Writer D
14/10/2022
in Main Slider, राष्ट्रीय, सिक्किम
0
Landslide

700 tourists trapped in landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गंगटोक। सिक्किम के उत्तरी जिले में घूमने गए लगभग 700 पर्यटक भूस्खलन (Landslide) के कारण फंस गए। यातायात अवरुद्ध हो जाने से उन्हें गुरुद्वारों, होटलों सहित विभिन्न स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों में फंसे 550 पर्यटकों को सेना की मदद से निकाला गया है। सेना की कई टीमें रेस्क्यू करने में लगीं हैं और पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर राजधानी गंगटोक लाया जा रहा है।

सिक्किम के उत्तरी जिले में पर्यटकों (Tousists) के लिए आकर्षण के कई स्थान हैं। सिक्किम आने वाले पर्यटक उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग, चुंगथांग, गुरुदोंगमार झील आदि स्थानों की यात्रा करना पसंद करते हैं। लगातार बारिश के कारण गत 10 अक्टूबर को चुंगथांग संभाग के विभिन्न स्थानों पर सड़क संपर्क पूरी तरह से नष्ट हो गया था। उत्तरी सिक्किम में यातायात अवरूद्ध हो जाने के कारण लगभग 700 पर्यटक विभिन्न स्थानों पर फंस गए। खराब मौसम के चलते फंसे हुए पर्यटकों को चुंगथांग के गुरुद्वारा में ठहराया गया।

इसी तरह 12 अक्टूबर को लगभग 360 पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम के विभिन्न स्थानों से सुरक्षित निकालकर गंगटोक लाया गया। अन्य 400 पर्यटक चुंगथांग में फंसे हुए थे जिन्हें 13 अक्टूबर की सुबह गंगटोक लाया गया। फंसे हुए पर्यटकों के बचाव और राहत कार्य में जिला प्रशासन, सिक्किम पुलिस, आईटीबीपी, ग्रेफ, दमकल विभाग, पर्यटन विभाग, उत्तरी सिक्किम ड्राइवर संघ, टूर ऑपरेटर भी सेना की मदद कर रहे हैं।

‘अब बोलना बंद, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे’, अपनी ही सरकार पर भड़के BJP सांसद

बड़े पैमाने पर चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में उत्तरी सिक्किम के लाचुंग, लाचेन और चुंगथांग में फंसे सैकड़ों पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। पर्यटकों को ट्रांसशिप के जरिए गंगटोक लाया गया। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ सिक्किम के अध्यक्ष सोनाम नोर्गे लाचुंगपा ने कहा कि शुक्रवार सुबह सड़क बहाली का काम शुरू करने के लिए ग्रेफ और बीआरओ के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि बाकी पर्यटकों को सुरक्षित घर भेजा जा सके।

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि उत्तरी सिक्किम में भारी वर्षा के कारण 12 अक्टूबर को भूस्खलन के कारण फंसे लगभग 550 पर्यटकों को सहायता प्रदान की। सेना ने पानी, भोजन और चिकित्सा देखभाल के मामले में तत्काल राहत प्रदान की।

Tags: 700 tourists trapped in landslideNational newssikkim news
Previous Post

‘अब बोलना बंद, बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे’, अपनी ही सरकार पर भड़के BJP सांसद

Next Post

सीएम योगी ने फ्लीट रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता, महिला को पहुंचाया अस्पताल

Writer D

Writer D

Related Posts

Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने फ्लीट रोककर एम्बुलेंस को दिया रास्ता, महिला को पहुंचाया अस्पताल

यह भी पढ़ें

UP Police

1254 जिंदा कारतूस बरामद के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की सजा

27/02/2021
CM Yogi heard the problems of 250 people

संवेदनशीलता और शीघ्रता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम योगी

27/05/2025
Yogi cabinet

नर्सिंग सेक्टर में करियर बेहतर है, स्कूल से ही स्टूडेंट्स को बताया: सीएम योगी

17/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version