• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1254 जिंदा कारतूस बरामद के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को दस-दस साल की सजा

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार आजाद ने सीजेएम न्यायालय के फैसले को बदलते हुए 1254 जिन्दा अवैध कारतूस बरामद होने के जुर्म में दो पुलिसकर्मियों को दस-दस वर्ष का कठोर कारावास एवं प्रत्येक को उन्नीस हजार रूपये जुर्माने की सजा से दण्डित किया।

जुर्माना अदा न करने पर प्रत्येक को दस माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

मामला टूण्डला से जुड़ा है और घटना 28 जनवरी 2006 की है। थानाध्यक्षय कौशल सिंह रेलवे स्टेशन टूण्डला पर प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर चैकिंग करते हुए पश्चिम की तरफ जा रहे थे । जब वे लोग पानी की टंकी के पास पहुॅचे तो तीन व्यक्ति खड़े हुए दिखाई दिये जिनके पास दो थैले थे जो पुलिस वालों को देखकर ठिठके और तेज कदमों से पश्चिम की तरफ जाने लगे। शक होने पर रूकने को कहा तो नहीं रूके तब पुलिस ने एकदम दबिश देकर पकड़ लिया । दो अन्य व्यक्ति अपना एक थैला टिन शेड के पास फेंककर हंगामें का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम लोकपाल सिंह पुलिस लाइन बुलन्दशहर बताया।

शॉर्ट सर्किट से गौशाला में लगी भीषण आग, चार गोवंशीय पशु जलकर मौत

तलाशी से थैले से एस0एल0आर0 के 714 जिन्दा कारतूस बरामद हुए तथा पास में ही थैला छोड़कर भागे साथी का नाम जय किशोर गौतम बताया । यह भी बताया कि यह थैला जय किशोर का है जो अपने भांजे नीरज गौतम के साथ भाग गया है। इस थैले की चैन खोलकर देखा तो इसमें भी कारतूस भरे हैं जिनकी गिनती की गयी तो 303 वोर के 416 करतूस व उसी थैले में प्लास्टिक की थैली में 120 कारतूस जिन्दा 9 एम0एम0 तथा दूसरी पन्नी में ए0के0 47 के चार कारतूस जिन्दा बरामद हुए।

पूछने पर लोकपाल सिंह यादव ने बताया कि इन कारतूसों को हम लोग एटा से लाये हैं तथा कानपुर ले जा रहे हैं। निस्तारण सीजेएम न्यायालय में किया गया और अभियुक्तगण संन्देह का लाभ पाते हुए दिनांक 28 नवम्बर 2016 को सीजेएम न्यायालय से दोषमुक्त किये गये।

गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सात युवक व चार युवतियां हिरासत में

अवर न्यायालय के उक्त निर्णय से क्षुब्ध होकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अपर सत्र न्यायालय में अपील की गयी। अभियोजन पक्ष ने केस में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय की तमाम नजीर पेश की।

न्यायाधीश विजय कुमार आजाद ने अवर न्यायायल द्वारा दिये गये दोषमुक्त के निर्णय को कानूनी दृष्टि से सही पाया और दोषसिद्व के लिए आधार सही पाते हुए कहा कि अभियुक्तगण सरकारी व पुलिस कांस्टेबिल हैं। इनके द्वारा गम्भीर अपराध किया गया है ।

अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार आजाद ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध तमाम साक्ष्य का अध्ययन करने के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को दोषी पाते हुए खुले न्यायालय में सजा सुनाई।

Tags: crime newsup news
Previous Post

शॉर्ट सर्किट से गौशाला में लगी भीषण आग, चार गोवंशीय पशु जलकर मौत

Next Post

फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदने–बेचने का फरार इनामी आरोपी झारखंड से गिरफ़्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
journalist arrested

फर्जी लाइसेंस पर असलहा खरीदने–बेचने का फरार इनामी आरोपी झारखंड से गिरफ़्तार

यह भी पढ़ें

Ram Navami

रामनवमी पर बन रहा ग्रहों का योग, इन राशियों को होगा धन लाभ

30/03/2023
amit shah tamilnadu

तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK का बना रहेगा गठबंधन

21/11/2020
अमेरिका में कोरोना

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 लाख के पार, 2.04 लाख से अधिक की मौत

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version