• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कोरोना के 24 घंटों में 5827 नए मामले, लखनऊ में मिले 1160 संक्रमित

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आये मरीजों के स्वस्थ्य होने की दर में लगातार इजाफा हो रहा है लेकिन वैश्विक महामारी से सर्वाधिक लखनऊ में नये मरीजों की संख्या में बरकरार तेजी स्वास्थ्य विभाग के लिये चिंता का सबब हो सकती है।

अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 79.39 फीसदी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण के 5827 नये मामले प्रकाश में आये है जिसमें सिर्फ लखनऊ में मिले 1160 मरीज शामिल है जिन्हे मिलाकर यहां एक्टिव मरीजों की संख्या दस हजार 90 हो गयी है।

अखिलेश बोले- खेती अमीरों के हाथों गिरवी रख, किसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपा

राज्य में इस दौरान 84 मरीजों की मृत्यु हुयी है जबकि 6594 संक्रमितों ने बीमारी से निजात पायी। राज्य में अब तक 4953 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि दो लाख 76 हजार 690 मरीज बीमारी से उबर चुके है। राज्य में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 66874 है जिनमें 34687 होम आइसोलेशन में है।

उन्होने बताया कि पिछले 24 घण्टे में एक लाख 54 हज़ार 244 सैम्पल टेस्ट किये गए जिसे मिलाकर अब तक 83 लाख 99 हज़ार 785 सैम्पल टेस्ट किये गए हैं। राज्य में अब तक अब तक एक लाख 78 हज़ार 123 लोगों ने होम आईसोलेशन की सुविधा ली है जिसमें एक लाख 43 हज़ार 436 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होने कहा कि कोरोना टेस्ट होने के बाद जानकारी मिलने में वक़्त लगता था लेकिन अब वेबसाईट पर लोड किया जायेगा। टेस्ट के समय संदिग्ध मरीज ने जो फ़ोन नम्बर दिया होगा। वो डालने पर ओटीपी आएगा जिसे डालने पर रिज़ल्ट सामने होगा। मुख्यमंत्री रविवार को इस सुविधा की शुरूआत करेंगे।

ओपनिंग मैच से पहले क्वारंटाइन पूरा कर मैदान पर लौटे सैंटनर, ब्रावो और ताहिर

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार कानपुर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 384 नये मामले सामने आये है जबकि प्रयागराज में 309,गोरखपुर में 211,गाजियाबाद में 132,मेरठ में 216,नोएडा में 174,वाराणसी में 143, बरेली में 136,मुरादाबाद में 159,अलीगढ़ में 102,अयोध्या में 112,आगरा में 103,झांसी में 99 और बाराबंकी में 92 नये मरीज मिले हैं।

लखनऊ में अब तक मिले कुल मरीजों में 35 हजार 594 मरीज स्वस्थ हो चुके है जबकि 585 की मौत हो चुकी है जो राज्य में सर्वाधिक है वहीं कानपुर में अब तक 576 मरीज कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके है।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

बाहुबली अतीक के करीबी पर कार्रवाई, आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

Next Post

प्रियंका ने योगी को लिखा खत, कहा- प्रदेश का युवा हताश और परेशान है

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
प्रियंका गांधी

प्रियंका ने योगी को लिखा खत, कहा- प्रदेश का युवा हताश और परेशान है

यह भी पढ़ें

kamalnath

कमलनाथ ने हमीदिया अस्पताल में लगवायी कोरोना वैक्सीन

18/03/2021
लेटर्स टू मदर

मां के नाम PM मोदी के पत्रों के संकलन ‘लेटर्स टू मदर’ का विमोचन 17 सितंबर को

15/09/2020

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों से की मुलाकात

04/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version