• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
30/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav Prasad maurya

Keshav Prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने देश के गौरवशाली सैन्य इतिहास में आज के दिन को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया है। राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ के भव्य लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस गरिमामयी अवसर पर उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों का हृदय से अभिवादन व स्वागत किया।

वीर सैनिकों के त्याग और शौर्य का जीवंत स्मारक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि भारतीय नौसेना न केवल हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का दायित्व निभाती है, बल्कि आपदा राहत, मानवीय सहायता, वैश्विक शांति और राष्ट्रीय गौरव की भी अद्वितीय प्रतीक है। हमारे वीर सैनिकों ने समय-समय पर अपने अदम्य साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा से पूरे विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है। लगभग ₹19 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित यह ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ उन्हीं गौरवशाली उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

TU-142 विमान: सामरिक क्षमता और तकनीक का अद्भुत संगम

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस शौर्य वाटिका की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ स्थापित TU-142 विमान है। यह विमान भारतीय नौसेना की सामरिक क्षमता, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा में निभाई गई उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का जीवंत प्रतीक है। इसके साथ ही नौसेना के विभिन्न उपकरणों, युद्ध सामग्रियों और आधुनिक तकनीकों का यहाँ किया गया प्रदर्शन हमारी युवा पीढ़ी, विद्यार्थियों और पर्यटकों को भारतीय नौसेना के साहस और कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर प्रदान करेगा।

डिफेंस कॉरिडोर और पर्यटन का नया हब बनता उत्तर प्रदेश

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि आज का यह अवसर उत्तर प्रदेश ही नहीं, अपितु पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के अंतर्गत रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस राष्ट्रीय संकल्प में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। राज्य में तेजी से विकसित हो रहा ‘डिफेंस कॉरिडोर’ भारत की सामरिक शक्ति को नई दिशा दे रहा है।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपनी सैन्य क्षमता को निरंतर सतत बना रहा है। आत्म निर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत रक्षा क्षेत्र में देश सशक्त बना है। उत्तर प्रदेश भी इस राष्ट्रीय संकल्प में अपनी अग्रणी भूमि का निभा रहा है। उत्तर प्रदेश विकसित हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर भारत की संयुक्त शक्ति को नई दिशा देने का काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज न केवल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुका है, बल्कि विरासत, सैन्य गौरव और राष्ट्र चेतना से जुड़े पर्यटन स्थलों के विकास में भी नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जो आने वाले समय में लखनऊ की एक प्रमुख पहचान बनेगी।

Tags: Keshav Prasad MauryaLucknow NewsNausena Shaurya Vatikaup news
Previous Post

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Next Post

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Halshasthi Vrat
Main Slider

संतान सुख की प्राप्ति के लिए महिलाएं करें हल षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा-विधि

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी से पहले ले आएं ये पौधे, घर में होगी सुख-समृद्धि की बरसात

01/09/2026
Tomato Chaat
Main Slider

घर पर बैठे- बैठे ले बनारस की चटपटी टमाटर चाट का स्वाद

01/09/2026
Pigmentation
Main Slider

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

01/09/2026
Achari Funda
Main Slider

मेहमानों को पिलाना चाहते है कुछ खास ड्रिंक तो सर्व करें ‘अचारी फनडा’

01/09/2026
Next Post
hindi patrakarita divas

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: 'उदन्त मार्तण्ड' से डिजिटल युग तक का सफर

यह भी पढ़ें

UP PCS

179 प्रवक्ता व 2667 सहायक अध्यापक पद पर होगी ऑनलाइन नियुक्ति

22/07/2021

सुशांत केस में नीतीश की CBI जांच की सिफारिश संवदेनहीता का प्रतीक : संजय राउत

04/08/2020
sanjay singh

उत्तर प्रदेश को यातना गृह नहीं बनने देंगे : संजय सिंह

08/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version