• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अतुल बाजपेयी समेत यूपी  के 6 युवा साहित्यकारों को मिलेगा प्रताप नारायण मिश्र अवॉर्ड

Writer D by Writer D
07/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
young writers of up

young writers of up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अतुल बाजपेयी सहित यूपी के छह युवा साहित्यकार पंडित प्रताप नारायण मिश्र अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। दरअसल भाऊराव देवरस सेवा न्यास पिछले 26 सालों से ये सम्मान युवा साहित्यकारों को देते आ रहा है। 40 वर्ष तक की आयु वाले साहित्यकारों को उनके रचना कौशल के लिए ये सम्मान दिया जाता है।

इस बार काव्य विधा में लखनऊ के अतुल बाजपेयी, कथा साहित्य में बुलंदशहर के कुलदीप सिंह राघव, पत्रकारिता विधा में नोएडा के डॉ. सौरभ मालवीय, बाल साहित्य विधा में लखनऊ के श्याम कृष्ण सक्सेना, संस्कृत में अहमदाबाद के ऋषिराज जानी और भोजपुरी विधा में लखनऊ के अंबरीश राय को पुरस्कृत किया जाएगा।

26 दिसंबर को निराला नगर के माधव सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें सभी साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपये, मां सरस्वती की प्रतिमा और पं. प्रताप नारायण मिश्र द्वारा रचित साहित्य प्रदान किये जाएंगे। मंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

किस साहित्यकार को कौन सी कृति के लिए मिलेगा सम्मान

श्याम कृष्ण सक्सेना-

उप्र हिंदी संस्थान में बच्चों की प्रिय पत्रिका बालवाणी के सहायक संपादक हैं. इनको इनके बाल कहानी संग्रह पढ़ो कहानी-मिले सफलता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इनका एक और बाल कहानी संग्रह जानो समझो, बनो महान छपने की प्रक्रिया में है।

डॉ. सौरभ मालवीय-

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्विद्यालय, नोएडा में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक हैं। सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र-निर्माण की तीव्र आकांक्षा के चलते सामाजिक संगठनों से बचपन से ही जुड़ाव, जगत गुरु शंकराचार्य एवं डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की सांस्कृतिक चेतना और आचार्य चाणक्य की राजनीतिक दृष्टि से प्रभावित डॉ. सौरभ मालवीय का सुस्पष्ट वैचारिक धरातल है। उन्हें पुस्तक ‘राष्ट्रवादी पत्रकारिता के शिखर पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन, 25 हजार यात्रियों की होगी क्षमता

अतुल बाजपेयी-

करीब 14 वर्षों से आकाशवाणी, दूरदर्शन और अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत वीररस में काव्यपाठ कर रहे हैं। इन्हें इनकी काव्य कृति मैं भारत हूं के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

अम्बरीष राय-

इन्हें भोजपुरी विधा के सम्मानित किया जाएगा। इनके दादा और परदादा का देश की आजादी में योगदान रहा और उन्हीं से प्रेरित होकर इन्होंने संस्कृति, भाषा, राष्ट्रवाद विषय पर  शोध कार्य किया. महात्मा गांधी और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित रहे हैं। देशभर की विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में भोजपुरी भाषा में सामाजिक, राष्ट्रवाद जैसे अहम मुद्दों पर लेखन करते रहते हैं।

कुल्दीप सिंह राघव-

बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले कुल्दीप सिंह राघव को उनकी लोकप्रिय और चर्चित पुस्तक आईलवयू के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा।

Tags: Latest Uttar Pradesh News in Hindipratap narayan mishra awardup newsup news in hindiuttar pradesh news in hindiसाहित्यकार
Previous Post

राम मंदिर के तर्ज पर बनेगा अयोध्या का भव्य रेलवे स्टेशन, 25 हजार यात्रियों की होगी क्षमता

Next Post

शादीशुदा महिला के साथ मकान मालिक और उसके भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
Love jihad victim raped

शादीशुदा महिला के साथ मकान मालिक और उसके भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

यह भी पढ़ें

Heavy Rain

बदला यूपी में मौसम का मिजाज, 34 जिलों में बारिश का अलर्ट

03/06/2025
cm yogi

यूपी में अब बम नहीं फटता, गूंजता है हर-हर बम-बम : सीएम योगी

05/02/2022
Amritsari Chole

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version