• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Writer D by Writer D
30/05/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Dark Neck

Dark Neck

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर देखा जाता हैं कि रोज नहाने के बाद भी गर्दन (Neck) की स्किन सही से साफ़ नहीं हो पाती हैं और गर्दन पर डेड स्किन जमा होने की वजह से कालापन छाने लगता हैं। गर्दन का कालापन (Blackness of Neck) आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा कर सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इससे निजात पाई जाए। इसके लिए बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट मिलते हैं लेकिन ये महंगे होने के साथ ही उतने प्रभावी नहीं होते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्दन का कालापन दूर किया जा सकता हैं और बिना खर्चे के इस परेशानी से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

एलोवेरा

स्किन से जुडी सभी परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले गर्दन पर एलोवेरा जैल लगाकर मसाज करें और जैल को रातभर के लिए गर्दन पर लगे रहने दें। उसके बाद सुबह उठकर गर्दन को साफ कर लें ऐसा रोजाना करें आपको बहुत जल्दी गर्दन पर इसका असर दिखाई देगा।

बेसन और सरसों का तेल

एक चम्मच बेसन में थोड़ी हल्दी और सरसों का तेल मिलाएं उसके बाद इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके गर्दन पर लगाकर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद गर्दन की दो से तीन मिनट तक मसाज करें और गुनगुने पानी से गर्दन को साफ़ कर दें। ऐसा करने से भी गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

नमक या चीनी

नमक या चीनी को किसी भी तेल जैसे सरसों, नारियल, बादाम, आदि या निम्बू के रस के साथ मिलाकर गर्दन के लिए स्क्रब की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे गर्दन पर जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। ऐसे में आप भी गर्दन के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो घर में ऐसे ही स्क्रब बनाकर गर्दन के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

आलू

आलू की स्लाइसेस को काटकर पांच से दस मिनट तक गर्दन की मसाज करें। और उसके बाद गर्दन को दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके गर्दन को धो दें। ऐसा करने से गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

निम्बू का रस और गुलाबजल

रात को सोने से पहले एक निम्बू के रस में बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे अपनी गर्दन पर अच्छे से लगाएं, और हो सके तो हल्की मसाज करें। उसके बाद इसे रातभर के लिए गर्दन पर ही छोड़ दें और सुबह उठकर गर्दन साफ़ कर लें। गुलाबजल न मिलाना चाहे तो आप केवल निम्बू की स्लाइस काटकर भी गर्दन की मसाज कर सकती है यह भी गर्दन के कालेपन को दूर करने का एक असरदार उपाय होता है।

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे मास्क की तरह अपनी गर्दन पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ़ पानी से धो दें, ऐसा हफ्ते में तीन से चार बार करें।

दही

दही में हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से अपनी गर्दन की मसाज करें। उसके बाद इस पेस्ट को दस मिनट के लिए गर्दन पर छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें, ऐसा ही दही में निम्बू का रस मिलाकर भी आप कर सकते हैं इससे भी आपको गर्दन के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

Tags: beauty hacksbeuaty tipshome remedies to get rid of dark neck
Previous Post

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

Next Post

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Charanjeet Singh Channi
Main Slider

भूपेश बघेल के पंजाब दौरे से पहले कांग्रेस में सियासी घमासान, चन्नी गुट ने दिखाई ताकत

06/07/2026
Anil Mishra - Champat Rai
Main Slider

चढ़ावा विवाद के बीच ट्रस्ट में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार

06/07/2026
28 proposals passed in Yogi Cabinet meeting
Main Slider

यूपी में स्टार्टअप को मिलेगा नया बूस्ट, योगी कैबिनेट ने दी नई नीति को मंजूरी

06/07/2026
Next Post
Ants

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

यह भी पढ़ें

Main Gate

मुख्य दरवाजे के पास न रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाली के शिकार

17/02/2026
मुख्यमंत्री की बैठक

यूपी सचिव मुख्यमंत्री की बैठक में फोन पर गेम खेलते दिखे अधिकारी, ये है कोरोना से लड़ने की तैयारी

10/08/2020

भारत की पुरातात्विक संपदा का कोई देश नहीं कर सकता मुकाबला : प्रहलाद पटेल

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version