• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतिम संस्कार को निकला परिवार…कार पर डंपर पलटते ही बुझ गईं 7 ज़िंदगियां

Writer D by Writer D
28/11/2025
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, क्राइम, सहारनपुर
0
Accident

Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया । इस हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई, जहां एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया । हादसा इतना भयावह था कि कार देखते ही देखते पूरी तरह डंपर के नीचे दब गई और अंदर बैठे लोगों का बाहर निकालना मुश्किल हो गया ।

इस हादसे में सैयद माजरा के रहने वाले एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था । बताया जा रहा है कि परिवार के गंगोह में रहने वाले एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए परिवार जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनके साथ ही बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया और उनका पूरा परिवार खत्म हो गया ।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । कुछ ही देर में स्थिति ऐसी हो गई कि सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया । क्षेत्र में चीख पुकार और कोहराम मचा हुआ है । सूचना मिलने पर सीओ सदर, थाना प्रभारी गागलहेड़ी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया । यातायात प्रभारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में जुटे हुए हैं ।

पुलिस जेसीबी और क्रेन की मदद से डंपर हटवाने और कार में फंसे शवों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है । वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है । लोग उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं और जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं । पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है । हादसे के बाद पूरे गांव में शोक है । परिवार के सात सदस्यों की एक साथ हुई मौत से गांव में मातम पसर गया है ।

मृतकों की पहचान

परिवार सैयद माजरा का रहने वाला था, जो कार में सवार होकर जा अंतिम संस्कार के लिए रहा था । मृतकों की पहचान 24 साल के संदीप, उसकी 27 साल की बहन जौली देवी, 28 साल के बहनोई शेखर कुमार, संदीप की मां रानी देवी, मौसी का 20 साल का लड़का विपिन, जो मोहद्दीपुर का रहने वाला था, 27 साल के राजू सैनी के रूप में हुई है । इसके अलावा सातों मृतकों में एक बच्चा भी शामिल था।

Tags: Saharanpur news
Previous Post

कियारा आडवानी ने दिखाई बेटी की झलक, बताया अपनी लाडो का नाम

Next Post

कुख्यात माड़वी हिडमा की मौत से पस्त हुए नक्सली, सरेंडर करने लगी लंबी लाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी हादसे पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की

27/03/2026
Hostel
उत्तर प्रदेश

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, ₹6.15 करोड़ की पहली किस्त जारी

27/03/2026
Earth Hour
Main Slider

उत्तराखंड : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Next Post
Naxalites

कुख्यात माड़वी हिडमा की मौत से पस्त हुए नक्सली, सरेंडर करने लगी लंबी लाइन

यह भी पढ़ें

Chahat Pandey

टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने बॉस 14 के कंटेस्टेंट के लिए किया इंकार

13/08/2020
CM Yogi

योगी सरकार की दीवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी दो दिन दिवाली की छुट्टी

30/10/2024
Om Prakash Rajbhar

भारत पहले कृषि प्रधान देश था लेकिन आज जाति प्रधान देश हो गया है : राजभर

12/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version