• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत पहले कृषि प्रधान देश था लेकिन आज जाति प्रधान देश हो गया है : राजभर

Writer D by Writer D
12/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Om Prakash Rajbhar

op rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने शुक्रवार को कहा कि यदि विपक्षी दल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं तो राष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ मिलेगा।

राजभर ने शुक्रवार को जिले के रसड़ा स्थित सुभासपा के प्रधान कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यदि विपक्षी दल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं तो वह उन्हें समर्थन देने पर विचार करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि देश आजाद होने के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनाये जाने की कसक एवं टीस आज भी उनके समाज में है।

राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने नीतीश कुमार और सरदार पटेल को एक ही जाति का बताते हुए दावा किया कि अगर विपक्षी दल मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ मिलेगा , क्योंकि उनके (कुर्मी बिरादरी) समाज के लोग बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में अच्छी स्थिति में हैं और उनका समर्थन स्वाभाविक रूप से नीतीश कुमार को मिलेगा।

उन्होंने इसके साथ ही कहा है कि भारत पहले कृषि प्रधान देश था लेकिन आज जाति प्रधान देश हो गया है, यह हकीकत है। नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए राजभर ने कहा कि उनको सबसे पहले बिहार में जातिवार जनगणना कराकर एवं एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू कर देश में एक मजबूत संदेश देना चाहिए।

उधर, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठबंधन को जनता के साथ धोखा एवं स्वार्थ पर आधारित करार देते हुए दावा किया है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के पहले धराशाई हो जायेगा। उन्होंने जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार की रात्रि संवाददाताओं से बातचीत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखे हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि जदयू एवं राजद का गठबंधन बेमेल है तथा यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के पहले धराशाई हो जायेगा।

Tags: ballia newsup news
Previous Post

2 साल में अतीक अहमद की जब्त हुई 300 करोड़ की प्रॉपर्टी

Next Post

उप्र में बिहार का प्रयोग तभी संभव है जब नेता परिपक्वता दिखाएं: शिवपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post
Shivpal Yadav

उप्र में बिहार का प्रयोग तभी संभव है जब नेता परिपक्वता दिखाएं: शिवपाल

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार: CM साय

11/02/2025
Kheer

शरद पूर्णिमा पर भोग के लिए इस तरह बनाएं अमृतरुपी खीर

28/10/2023
keto diet

इन कीटो डाइट को फॉलो कर कुछ ही समय में कम कर सकते हैं वजन…

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version