• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में बिहार का प्रयोग तभी संभव है जब नेता परिपक्वता दिखाएं: शिवपाल

Writer D by Writer D
12/08/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह बिहार में प्रमुख विपक्षी दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भाजपा के खिलाफ अपने मतभेदों को दरकिनार कर साथ आएं हैं, वैसा उत्तर प्रदेश में तभी संभव है जब यहां के नेता बिहार की तरह परिपक्वता दिखाएं।

देश में अगले लोकसभा चुनाव में 2024 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी चेहरे के रूप में उभरने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, शिवपाल ( Shivpal Yadav) ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, वह (नीतीश) आठवीं बार (बिहार के) मुख्यमंत्री बने हैं। वह वरिष्ठ हैं और इसके साथ ही वह एक पुराने समाजवादी हैं।

उन्होंने कहा कि पहले नेताओं में परिपक्वता होनी चाहिए। जब तक उनमें परिपक्वता नहीं होगी, तब तक उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं हो सकता। बिहार के नेताओं ने परिपक्वता दिखाई और इसलिए सब कुछ हुआ। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया। यादव यहां रक्षाबंधन के मौके पर थे। हाल ही में, शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश में अपने विपक्षी गठबंधन सहयोगियों को संभालने में राजनीतिक परिपक्वता नहीं दिखाने के लिए अपने भतीजे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला था।

शिवपाल यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के टिकट पर जसवंतनगर से जीत हासिल की थी और चुनाव परिणाम आने के बाद से ही उनकी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच दूरियां बढ़ती गई। अब शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करना शुरू किया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की तरह उप्र में राजनीतिक दलों के बीच एकता बनाने की पहल करेंगे, उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी समय है। उन्होंने कहा, हम एक छोटी पार्टी हैं और फिलहाल हम अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं।

जद (यू) नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। हालांकि सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का कोई प्रभाव नहीं है, लेकिन राजद के साथ उनके हाथ मिलाने से यहां के नेताओं को अगले आम चुनाव में शक्तिशाली भाजपा का मुकाबला करने के लिए इसी तर्ज पर सोचने के लिए प्रेरित किया है।

Tags: Etawah newsshivpal yadav
Previous Post

भारत पहले कृषि प्रधान देश था लेकिन आज जाति प्रधान देश हो गया है : राजभर

Next Post

अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वितरण किया तिरंगा झण्डा

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वितरण किया तिरंगा झण्डा

यह भी पढ़ें

NEET एग्जाम में स्टूडेंट्स को मिलेगा 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

26/04/2022
Dark Underarms

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

12/08/2024
priyanka gandhi

चार लाख नौकरियों का ब्योरा दे योगी सरकार : प्रियंका गांधी

18/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version