• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़ गए 8.24 लाख

Writer D by Writer D
25/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Find My Device Network

Find My Device Network

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स तरह-तरह के जाल ऑनलाइन फैला रखे हैं. हाल में ही ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां एक यूजर से 8.24 लाख रुपये की ठगी हुई है. ठगी का ये पूरा मामला ऑनलाइन सर्च में की गई गलती से जुड़ा हुआ है.

दरअसल, पीड़ित सीनियर सिटीजन हैं, जो अपने डिशवॉशर के लिए कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन तलाश रहे थे. पीड़ित कपल नोएडा के सेक्टर 133 में रहता है. शिकायत के मुताबिक, ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का ये मामला 22 जनवरी और 23 जनवरी का है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुए ठगी का पूरा खेल?

FIR के मुताबिक, अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी IFB डिशवॉशर के कस्टमर केयर नंबर का नंबर गूगल पर सर्च कर रहे थे. उनकी पत्नी ने ऑनलाइन सर्च से 1800258821 नंबर निकाला, जो IFB कस्टमर्स केयर के नाम से Google पर मौजूद था.

हालांकि, ये नंबर अब  बंधन बैंक के कस्टमर केयर के तौर पर दिख रहा था. पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी ने इस नंबर पर कॉल की, तो एक महिला ने फोन उठाया और उसने अपने सीनियर से कॉल कनेक्ट करने की बात कही.

इसके बाद कथित सीनियर ऑफिसर ने उनकी पत्नी से फोन पर AnyDesk ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और उनसे कुछ डिटेल्स मांगी. इसके बाद फ्रॉड्स ने महिला से 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करने के लिए कहा, जिससे कंप्लेंट दर्ज हो सके.

प्रॉसेस के दौरान ठगों की कॉल कई बार कटी और उन्होंने पर्सनल नंबर से पीडिता को लगातार कॉल की. उसी दिन शाम 4.15 बजे बुजुर्ग के अकाउंट से 2.25 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ. अगली सुबह उन्होंने एक और मैसेज देखा, जो 5.99 लाख रुपये का था.

पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस और बैंक दोनों को दी. इसके बाद उन्होंने अपने जॉइंट अकाउंट को फ्रीज करा दिया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनके अकाउंट से काफी पैसे कट गए.

कैसे बच सकते हैं आप?

ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का ये मामला नया नहीं है. इस तरह के मामले पहले भी कई बार देखने को मिले हैं. दरअसल, स्कैमर्स कई बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई फेक नंबर्स को कस्टमर केयर के नाम से रजिस्टर कर देते हैं.

इससे जब भी कोई कंज्यूमर्स ऑनलाइन सर्च करता है, तो उसे ये फर्जी नंबर नजर आता है. यदि कोई यूजर उनके जाल में फंसकर कॉल करता है, तो स्कैमर्स उसके साथ ठगी करते हैं. इस तरह के स्कैम से खुद को बचाने के लिए आपको ऑनलाइन सर्च करते हुए सावधान रहना चाहिए.

मंदिर के तहखाने से 1.75 करोड़ का गांजा बरामद, ड्रग्स माफिया सहित तीन गिरफ्तार

किसी भी नंबर पर कॉल ना करें, बल्कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर हासिल करें. वहीं AnyDesk या किसी दूसरे ऐप को अपने पर्सनल डिवाइस पर कभी भी डाउनलोड ना करें.

इससे स्कैमर्स को आपके डेटा का एक्सेस मिल जाता है. कस्टमर केयर कभी भी आपसे पैसे नहीं मांगता, बल्कि किसी सर्विस के लिए आपको पैसे देने भी पड़े, तो सर्विस होने के बाद देना होता है.

Tags: crime newsCyber crimeNoida newsOnline fraudup news
Previous Post

मंदिर के तहखाने से 1.75 करोड़ का गांजा बरामद, ड्रग्स माफिया सहित तीन गिरफ्तार

Next Post

आज हमारा बुंदेलखंड ”हर घर जल” योजना से आच्छादित हो रहा है: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
RO-ARO Recruitment
Main Slider

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

09/05/2026
Next Post
cm yogi

आज हमारा बुंदेलखंड ''हर घर जल'' योजना से आच्छादित हो रहा है: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami launches Himalayan Cup football tournament

सीएम धामी ने हिमालयन कप फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

31/10/2022
hartslika teej

हरतालिका तीज 2021: हरतालिका तीज में जरूर पर इन नियमों का पालन

09/09/2021
Maithili Mrinalini

107 साल के इतिहास में पहली बार PUSU प्रेसिडेंट बनी छात्रा, ABVP की मैथिली मृणालिनी ने मारी बाजी

30/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version