• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर के तहखाने से 1.75 करोड़ का गांजा बरामद, ड्रग्स माफिया सहित तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
25/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Drugs mafia arrested with 1.75 crore ganja

Drugs mafia arrested with 1.75 crore ganja

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिला पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के साथ मिलकर नशे का कारोबार करने वाले ड्रग्स माफिया के ठिकाने पर छापा मारा है। पुलिस और ANTF की टीम ने ड्रग्स कारोबारी के घर से साढ़े 3 कुंतल गांजा बरामद किया। आरोपी ने गांजे की यह खेप घर में बने मंदिर के तहखाने में छिपा रखी थी। पुलिस अभी मौके पर तलाशी में जुटी हुई है।

मथुरा की राया पुलिस ANTF की टीम के साथ थाना क्षेत्र के पड़रारी गांव में पहुंची। टीम ने यहां के रहने वाले तेजवीर के घर पर छापा मारा। ड्रग्स माफिया के घर छापा पड़ते ही मौके पर हड़कंप मच गया। तेजवीर के लिए नशे का काम करने वाले भागने लगे। टीम ने मौके से तेजवीर उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 75 लाख

पुलिस और ANTF की छापेमारी में तेजवीर के घर से साढ़े 3 कुंतल गांजा बरामद किया। तेजवीर ने यह गांजा अपने घर के अंदर बने मंदिर के तहखाने में छुपा रखा था। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 75 लाख रूपए आंकी गई है। तेजवीर कभी भगवा धारण कर लेता था तो कभी साधु वेश बनाकर घूमता था।

एक बार फिर कांपी तुर्की की धरती, भूकंप के झटके से दहशत का माहौल

टीम ने तेजवीर के घर से छापेमारी के दौरान 1 लाख 70 हजार रूपए बरामद किए। इसके अलावा 100 ग्राम सोने के आभूषण,गाड़ी और मोटर साइकिल भी बरामद की है। ए एन टी एफ यूनिट आगरा और मथुरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तेजवीर और उसकी पत्नी कृष्णा उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से साढ़े 3 कुंतल गांजा के अलावा वैगन आर कार,अपाचे बाइक, 100 ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 1 लाख 70 हजार 950 रुपए बरामद किए।

दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करता था सप्लाई

तेजवीर गांजे की सप्लाई दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी करता था। तेजवीर सबसे ज्यादा सप्लाई मथुरा के अलावा आगरा,हाथरस,अलीगढ़ में करता था। तेजवीर ने माल को छुपाने के लिए घर में दो गुप्त तहखाने बना रखे थे। पुलिस ने तेजवीर और उसकी पत्नी के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट 1985 की धारा 8,20,29,37 और 60 में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

एक बार फिर कांपी तुर्की की धरती, भूकंप के झटके से दहशत का माहौल

Next Post

Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़ गए 8.24 लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Green Tea
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए बनाएं काजू हलवा

22/08/2026
Monsoon Dishes
Main Slider

बारिश के मौसम को बनाएं और भी मजेदार, ट्राई करें ये टेस्टी डिश

22/08/2026
Next Post
Find My Device Network

Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़ गए 8.24 लाख

यह भी पढ़ें

Idli

बिना सांचे के ऐसे बनाएं इडली, फटाफट हो जाएगी बनकर तैयार

11/10/2025
CM Yogi

कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: सीएम योगी

12/04/2023
Mehndi

रक्षाबंधन पर मेहंदी का रंग होगा डार्क, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

08/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version