• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड टीका लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
06/02/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर
0
covid vaccination

8 महिला पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात 8 महिला आरक्षियों  की शनिवार सुबह एकाएक तबीयत खराब होने के बाद राम जन्मभूमि प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 8 महिला आरक्षियों को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी महिला अरक्षियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को जिले में हुए कोविड-19 के टीकाकरण में इन सभी महिला आरक्षियों को भी टीका लगवाया गया था। आज सुबह ये श्री राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात महिला चेकिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी पर पहुंची थीं। सुबह-सुबह ही इन सभी महिला आरक्षियों की तबीयत बिगड़ने लगी और फिर आनन-फानन में उन्हें श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसानों का आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, दिल्ली-NCR में सुरक्षाबलों के 50,000 जवान तैनात

श्रीराम जन्म भूमि की सुरक्षा में महिलाओं की चेकिंग के लिए 3 प्वॉइंट बनाए गए हैं। इन सभी चेकिंग प्वाइंट पर महिलाओं की चेकिंग की जाती है, जिससे कोई संदिग्ध वस्तु राम जन्म भूमि में लेकर महिलाएं ना जा सके। राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात 8 महिला आरक्षी आज सुबह ही अपने ड्यूटी पर पहुंची थीं। जहां पर एकाएक उनको बेचैनी उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई।

D2 और D3 चेकिंग पॉइंट की महिला अरक्षियों की एकाएक स्वास्थ खराब होने के बाद राम जन्मभूमि प्रशासन में हड़कंप मच गया। राम जन्म भूमि की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने आनन-फानन इन सभी महिला कॉन्स्टेबलों को श्रीराम अस्पताल भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों की टीम के द्वारा इन सभी महिला आरक्षियों का इलाज किया जा रहा है।

यूपी के इस जिले में 31 मार्च तक लागू हुई धारा 144, जानें पूरा मामला

महिला आरक्षियों का इलाज कर रहे डॉक्टर उज़ैर अहमद अंसारी ने कहा कि यह सभी लक्षण सामान्य हैं। इस तरीके की समस्याएं कोरोना के वैक्सीन लगने के बाद आ सकती हैं। आज सुबह 8 महिला कांस्टेबल श्री राम अस्पताल लायी गयी थीं, जिन्हें बदन-दर्द, थकान की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। किसी भी तरह की वैक्सीन लगने के बाद इस तरीके के साइड इफेक्ट होते हैं। सभी लोग सामान्य हैं और सभी का रक्तचाप भी सामान है और भी जांच की गई हैं। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। तब तक इनको डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया है।

Tags: ayodhya newsCovid Vaccinationshriram janmbhumiup news
Previous Post

किसानों का आज राष्ट्रव्यापी चक्का जाम, दिल्ली-NCR में सुरक्षाबलों के 50,000 जवान तैनात

Next Post

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Bed
Main Slider

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

10/03/2026
Sheetla Ashtami
धर्म

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

10/03/2026
Laddu Gopal
Main Slider

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

10/03/2026
Shitala Ashtami
Main Slider

शीतला अष्टमी पर लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

10/03/2026
Next Post
राहुल गांधी Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने बजट बिगाड़ दिया- देश और घर, दोनों का! : राहुल

यह भी पढ़ें

Rita's life changed after joining the Gramin Ajivika Mission

ग्रामीण आजीविका मिशन: योगी राज में सशक्त और आत्म निर्भर हो रही हैं गांव की गृहणियां

19/12/2025
6500mAh बैटरी और 4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स

4 कैमरे वाला Oppo Reno 15c हुआ लॉन्च, मिलेंगे कई जबरदस्त फीचर्स

16/12/2025

काम पर लौटने से पहले वरुण धवन ने कराया कोरोना टेस्ट

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version