• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

Writer D by Writer D
10/03/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Laddu Gopal

Laddu Gopal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर घर में मंदिर तो बना हुआ होता ही हैं फिर वह चाहे छोटा हो या बड़ा। सभी अपने इष्टदेव को उस मंदिर में विराजते है और उनकी पूजा की जाती हैं। हिन्दू धर्म में अधिकतर घरों में कृष्ण कन्हैया के बाल रुप को पूजन किया जाता हैं और मंदिर में उनकी सेवा की जाती हैं। जिस तरह घर में बच्चों का ध्यान रखा जाता हैं उसी तरह कान्हा का ख्याल रखा जाता हैं। लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग लगाने के बाद ही घर में भोजन किया जाता हैं। लेकिन इससे जुड़े भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना बहुत जरूरी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग लगाने के नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं।

सबसे पहला भोग

सबसे पहले सुबह उठते ही लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग लगाना चाहिए। सुबह को उठकर 6 से 7 बजे के मध्य सबसे पहले घंटी या फिर लयबद्ध तरीके से ताली बजाते हुए, लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को जगाना चाहिए फिर इसके बाद उन्हें दूध पिलाना चाहिए। भोग लगाए हुए दूध को पी सकते हैं या फिर चाय में बनाने में उपयोग कर लें। पहला भोग सुबह उठते ही लगाना होता है तो बिना स्नान किए मुंह-हाथ धोकर भी लगा सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप अपवित्र न हो।

दूसरा भोग

इसके कुछ समय बाद स्वयं स्नान करें और उसके बाद लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को स्नान करवाने के बाद उन्हें स्वच्छ वस्त्र पहनाएं और तिलक करने के बाद दूसरा भोग लगाएं। इस भोग में प्रतिदिन उन्हें दही अवश्य अर्पित करना चाहिए। कृष्ण जी को माखन, मिश्री और दही अति प्रिय हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि माखन एक दम शुद्ध हो, इसलिए कृष्ण जी को घर पर बने माखन का भोग ही लगाना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फलों का भोग भी लगाना चाहिए।

तीसरा भोग

दोपहर के समय उस भोजन का भोग लगा सकते हैं जो स्वयं के लिए बनाया हो, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि भोजन सात्विक होना चाहिए। उसमें लहसुन और प्याज कुछ भी नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आप घर में फल, मिष्ठान जो भी सात्विक चीज लेकर आते हैं उसमें से सर्वप्रथम कृष्ण जी के लिए भी अवश्य अर्पित करें। भोजन में से भी सबसे पहले लड्डू गोपाल के लिए भोग निकालना चाहिए। यदि भोजन में लहसुन और प्याज का प्रयोग करते हैं तो लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) के लिए मीठी पूरी या पराठा बना लें।

संध्याकाल और रात्रि का भोग

शाम के समय कृष्ण जी को मखाने या मेवा का भोग लगाया जा सकता है, इसके अलावा लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को पापड़-चिप्स का प्रसाद भी चढ़ाया जा सकता है। रात्रि के समय भी जो भोजन बनाया हो सबसे पहले लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को भोग लगाएं और उन्हें शयन करवाने से पहले दूध पिलाना चाहिए।

भोग लगाने के नियम

– भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए चांदी के पात्र का प्रयोग करना शुभ रहता है।
– यदि चांदी के बर्तन न हो तो जो बर्तन पूजा में प्रयोग करते हैं उसी में भोग लगाएं।
– भोग के बर्तनों को प्रतिदिन साफ करना चाहिए।
– कभी भी भोग लगाएं हुए बर्तनों को बिना साफ किए उसी में दोबारा भोग न लगाएं।
– लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को चढ़ाएं जाने वाले जल और भोग में तुलसी का प्रयोग भी करना चाहिए।
– लड्डू गोपाल को भोग लगाने के पश्चात भोग को कुछ देर वहीं रख दें और पर्दा डाल दें।
– पर्दा डालने के बाद ताली बजाकर या फिर घंटी बजाते हुए आंनद के साथ लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) से भोग लगाने का आग्रह करना चाहिए।

Tags: laddu gopal
Previous Post

शीतला अष्टमी पर लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Next Post

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Makhana Chaat
फैशन/शैली

शाम की चाय के साथ खाएं मखाने के ये स्नैक्स, स्वाद भी और सेहत भी

09/08/2026
Next Post
Sheetla Ashtami

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

यह भी पढ़ें

pomegranate

ब्रेस्ट कैंसर में राहत देता अनार, जानें अन्य फायदे

03/02/2022
Illegal Liquor

अवैध शराब बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, दस लीटर कच्ची शराब बरामद

14/03/2021

MLC Elections: सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- अपराध मुक्त यूपी के लिए है यह मतदान

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version