Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं पुण्यतिथि, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख हवन में हुए शामिल

महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं पुण्यतिथि

महेंद्र सिंह टिकैत की 85वीं पुण्यतिथि

रामपुर। किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं पुण्यतिथि रामपुर के जिला कार्यालय पर हवन पूजा कर धूमधाम से मनाई गई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भी जिला कार्यालय पर पहुंच कर हवन पूजा में भाग लिया और किसानों की समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया जिला अध्यक्ष हसीब अहमद व समस्त कार्यकारिणी भी मौजूद रही।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 85 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया टिकैत के सपने को साकार करने के लिए किसानों से एकजुट होने की अपील की। उनकी उनके सपनों को साकार करने के लिए हवन भी कराया।किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सुबह से ही कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में लग गए थे।जिसको लेकर विकास भवन के निकट कार्यालय पर एकत्र हुए।

शाहजहांपुर : पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर नाबालिग पुत्री की हत्याकार किए टुकड़े

उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और हवन में बलदेव सिंह औलख ने आहूति दी। इस अवसर पर बलदेव औलख ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा, किसानों के देवता, सच्चे हमदर्द का जन्मदिन सभी किसान भाई यहाँ मना रहे हैं।

ऐसे महात्मा ऐसे महान व्यक्ति के कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं जिन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ते लड़ते अपना दम छोड़ दिया और एक एक किसान को खड़ा करके उसका हक़ मांगने का तरीका और उसके लिए उन्होंने अपना घर परिवार नहीं देखा और किसानों की समस्याओं के लिए जूझते रहे और महीनों भूखे रहकर अनशन किए। उनकी जलाई अलख जलती रहेगी अमर रहेगी यही प्ररेणा देकर गये हैं। उन्होंने दुनिया में किसान की पहचान कराई और किसानों के हित के लिए बड़ी से बड़ी ताकत का मुकाबला किया।

अखिलेश यादव बोले- निजीकरण की आड़ में रोजगार खत्म कर रही है बीजेपी सरकार

जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने किसानों से एकजुट रहने की अपील की।केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की किसानों की हर समस्या को गंभीरता से लिया जाए। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने बलदेव सिंह और चंद्रपाल सिंह को भाकियू के कार्यालय पर गमछा पहनाकर सम्मानित भी किया।

Exit mobile version