Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

10 मार्च को होगा भारत-न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला

India

India

नई दिल्ली। भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022) में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। अब टीम इंडिया (Team India) के सामने मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand) की चुनौती होगी। भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच महिला वर्ल्ड कप 2022  ( women’s world cup 2022 ) का 8वां मुकाबला 10 मार्च को खेला जाना है।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में मिताली, पूजा टॉप में

न्यूजीलैंड (New Zealand) जहां दो में से एक मैच जीतकर महिला वर्ल्ड कप की प्वॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है, वहीं टीम इंडिया पहला मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत की नजरें न्यूजीलैंड को मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने पर होगी। भारत का रन रेट टॉप 2 में मौजूद ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज से काफी बेहतर है। आइए भारत बनाम न्यूजीलैंड महिला वर्ल्ड कप के मैच से पहले कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

महिला वर्ल्ड कप 2022, 6 मार्च को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

भारत-न्यूजीलैंड (India and New Zealand) महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड (India and New Zealand) महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वां मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का टॉस 6 बजे होगा।

भारत-न्यूजीलैंड (India and New Zealand) महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में आपको कमेंट्री भी सुनने को मिलेगी।

ICC ने जारी किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड (India and New Zealand) महिला वर्ल्ड कप 2022 का 8वें मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर देखना चाहते हैं तो इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप हॉटस्टार की वेबसाइट मैच को लाइव देख पाएंगे।

Exit mobile version