• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1912 पर 6 साल में 99.78 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण

Writer D by Writer D
29/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
1912

1912

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) जन समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण को लेकर बेहद गंभीर है। सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने शिकायतों के निस्तारण के मामले में मिसाल पेश की है। यूपीपीसीएल द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1912 पर विद्युत आपूर्ति संबंधी लोगों की शिकायतों का निस्तारण त्वरित व संतोषजनक तरीके से किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल 2017 से 12 जुलाई 2023 तक 6 वर्षों में सभी डिस्कॉम्स में अब तक कुल मिलाकर 15014597 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं जिसमें से 14982965 का निस्तारण हो चुका है जबकि 31362 लंबित हैं। इस प्रकार कुल 99.78 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा 6 वर्षों में किया जा चुका है।

वहीं, अगर इस वर्ष की बात की जाए तो कुल 5864061 शिकायतें 12 जुलाई तक दर्ज की गई थीं। इनमें से 5835249 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 28812 समस्याएं ही लंबित है। कुल मिलाकर साल 2022-2023 के बीच 99.50 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है जो कि 1912 की सार्थकता और उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की कार्य कुशलता को प्रदर्शित करता है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में दर्ज हुईं सर्वाधिक शिकायतें

पिछले 6 वर्षों में सभी डिस्कॉम्स में से सबसे ज्यादा शिकायतें मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में दर्ज की गई हैं। कुल 67.32 लाख शिकायतें पिछलें 6 वर्षों में इस डिस्कॉम में दर्ज की गईं। जबकि, इनमें से 6718397 का निस्तारण हो चुका है और केवल 14398 शिकायतें लंबित हैं। इस तरह, 99.78 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण की दर मध्यांचल डिस्कॉम में कुल मिलाकर रही।

अगर पिछले एक वर्ष में बात करें तो कुल 25.74 लाख शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 25.61 लाख शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है जबकि 13352 मामले लंबित हैं। कुल मिलाकर, शिकायतों के निस्तारण की दर 99.48 प्रतिशत रही।

एबी केबल बिछाने व निजी नलकूपों को उर्जीकृत करने पर जोर

पिछले 6 वर्षों में दक्षिणांचल में 23.48 लाख में से 23.44 लाख, पूर्वांचल में 21.91 लाख में से 21.83 लाख, पश्चिमांचल में 37.15 लाख में से 37.11 लाख व केस्को में 25776 में से 25623 का निपटारा किया जा चुका है। वहीं पिछले एक वर्ष में दक्षिणांचल में 10.54 लाख में से 10.50, मध्यांचल में 25.74 लाख में से 25.61 लाख, पूर्वांचल में 8.76 लाख में से 8.59 लाख वहीं पश्चिमांचल डिस्कॉम में 13.41 लाख में से 13.38 लाख शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

प्रदेश में 31जुलाई से चलाया जाएगा विद्युत उपभोक्ता एवं जन प्रतिनिधि संपर्क अभियान

केस्को में 25776 शिकायतों में से 25645 का निस्तारण हो चुका है। जबकि सभी डिस्कॉम्स को मिलाकर कुल 28812 केस लंबित हैं। दूसरी ओर, पिछले एक साल में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 17804 किमी तक एरियल बंडल्ड केबल्स (एबी केबल) को बिछाने में सफलता हासिल की है। वहीं, पोर्टल की शुरुआत से अब तक प्रदेश में कुल 1.55 लाख निजी नलकूपों को उर्जीकृत किया गया है। जबकि, एक अप्रैल 2022 से 13 जुलाई 2023 तक कुल मिलाकर 78931 निजी नलकूपों को उर्जीकृत करने में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सफलता हासिल की है।

Tags: 19121912 helpline number1912 toll freehelpline number 1912
Previous Post

मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कर युवाओं को प्रेरित करेगी योगी सरकार

Next Post

उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए करें सभी प्रयास: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.
Main Slider

गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता: सीएम धामी

22/10/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरखनाथ मंदिर की गौशाला में मुख्यमंत्री ने की गोवर्धन पूजा, कहा- भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश

22/10/2025
CM Yogi listened to the problems of 300 people in Janta Darshan.
Main Slider

जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Tejashwi Yadav
Main Slider

जीविका दीदीयों होंगी स्थायी और वेतन 30 हजार…’ तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

22/10/2025
Punjabi singer Teji Kahlon was shot by Rohit Godara gang.
Main Slider

कनाडा में पंजाबी सिंगर पर रोहित गैंग ने बरसाई गोलियां, दी ये खुली धमकी

22/10/2025
Next Post
AK Sharma

उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए करें सभी प्रयास: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

J&K High Court

MPPEB ने निकाली 4700 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

17/03/2023
Lokesh Rahul

यह हमारा पहला मैच था, हमने कुछ गलतियां की, इससे सीख लेंगे : राहुल

21/09/2020
Lumpy Virus

उप्र में एक करोड़ गोवंश को लगा लम्पी स्किन डिजीज का टीका

10/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version