• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

Writer D by Writer D
26/06/2026
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
AK Sharma
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार काे प्रयागराज भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग, नगर विकास विभाग एवं विकास प्राधिकरण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेशवासियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजली से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्वीकृत अथवा निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

नगर विकास एवं विकास प्राधिकरण की समीक्षा में मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें आगामी माघ मेले से पूर्व हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के कार्यों में भी गति लाने के निर्देश दिए। शर्मा(AK Sharma) ने कहा कि महाकुंभ के पूर्व शहर के जिन प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया गया है, उनका पुनः निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं। वर्षाकाल को देखते हुए सभी नालों की समयबद्ध सफाई कर जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाई जाए।

उन्होंने हनुमान मंदिर कॉरिडोर के शेष कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही मेला क्षेत्र के किनारे स्थापित स्ट्रीट लाइटों के संबंध में निर्देशित किया कि जहां उनकी आवश्यकता अभी भी बनी हुई है, वहां उन्हें हटाया न जाए।

उन्होंने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा हाईकोर्ट के सामने फ्लाईओवर के नीचे बनायी जा रही सड़क के कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। ए.के. शर्मा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं और विकास कार्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक परियोजना गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरी की जाएगी।

इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, महानगर अध्यक्ष भाजपा संजय गुप्ता, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, भाजपा अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित नगर आयुक्त साईं तेजा, विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन सुरेंद्र प्रताप सिंह, चीफ इंजीनियर जोन फर्स्ट राजेश कुमार, चीफ इंजीनियर जोन टू अशोक कुमार, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण विनीत सिंह, उप ज़िलाधिकारी मेला विवेक कुमार शुक्ला, अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaPrayagraj News
Previous Post

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

Next Post

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Gold-Silver

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

यह भी पढ़ें

deadly attacked

गर्भवती पत्नी व बेटी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर

08/02/2021
Tomato ketchup

काले और पुराने बर्तनों को मिलेगी नई चमक, ऐसे करें इस जादुई चीज का इस्तेमाल

16/10/2024

शिवराज का राहुल गांधी पर तंज, कहा- कांग्रेस स्थापना दिवस से राहुल जी नौ दो ग्यारह

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version