• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों के घरों तक राशन पहुंचाएगी दिल्ली सरकार : अरविंद केजरीवाल

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने आज राशन की डोर स्टेप डिलीवरी की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कैबिनेट का यह फैसला क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन’ योजना के तहत पात्र गरीब लाभार्थियों को राशन लेने के लिए दुकानदार के पास नहीं जाना होगा, बल्कि पैकेट में साफ-सुथरा गेहूं की जगह आटा, चावल और चीनी उनके घर पहुंचाया जाएगा। लोगों के पास डोर स्टेप डिलीवरी और दुकानदार से राशन लेने के दोनों विकल्प दिए जाएंगे। वह अपनी सुविधानुसार विकल्प चुन सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के साथ ही केंद्र सरकार की ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना भी लागू की जाएगी। योजना को लागू होने में करीब 6 महीने का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे खुशी है कि कभी हम गरीबों को राशन दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते थे, आज जनता और उपर वाले ने हमें राशन की पूरी व्यवस्था ठीक करने का मौका दिया है।

कोरोना वायरस से खुली बिहार में ‘सुशासन’ की पोल : राहुल गांधी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में रोज हमें मायूस करने वाली खबरें मिलती हैं। ऐसे दौर में मैं आप लोगों के लिए एक अच्छी खबर दे रहा हूं। पूरे देश में हर सरकार केंद्र सरकार के साथ मिल कर अपने-अपने राज्य के गरीब लोगों को राशन बांटती हैं। जिसमें गेहूं, चावल, चीनी शामिल हैं।

जब से देश में राशन बंटना शुरू हुआ, गरीबों को राशन लेने में बहुत दिक्कत आती है। दुकानें खुलती नहीं हैं। लम्बी-लम्बी लाइनें लगती हैं। लोगों को पूरा राशन नहीं मिलता है। राशन को ठीक से तौला नहीं जाता है। देश भर से शिकायतें आती हैं कि राशन में मिलावट की जाती है और पैसे अधिक ले लिए जाते हैं। राशन लेने के लिए एक गरीब आदमी को कितनी तकलीफें उठानी पड़ती है। जबकि राशन उसका हक होना चाहिए। पिछले पांच साल से, जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हमने राशन वितरण में काफी सुधार किया है। अब दिल्ली के अंदर लोगों को राशन मिलने लगा है और दुकानें समय पर खुलने लगी हैं।

मोदी सरकार के इस फैसले से चीन की बढ़ेगी मुसीबत, अब क्या करेगा ड्रैगन?

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारी कैबिनेट ने जो निर्णय लिया है, वह किसी क्रांतिकारी कदम से कम नहीं है। आज कैबिनेट की बैठक में डोर स्टेट डिलीवरी योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ होगा। अब इस योजना के तहत लोगों को राशन की दुकानों पर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि अब राशन गरीब लोगों के घर इज्जत से पहुंचाया जाएगा। इस योजना के तहत एफसीआई के गोदाम से गेंहूं उठाया जाएगा, उसे चक्की पर ले जाकर आटा बनाया जाएगा। आटा, चीनी और चावल को बोरी के पैकेट में पैकिंग की जाएगी और अच्छे, साफ-सुथरे राशन के पैकेट हर घर के अंदर लाभार्थी को पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए हर एक व्यक्ति को विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति कहता है कि उसे राशन दुकानदार के यहां से ही राशन लेना है, तो वह वहां जाकर ले सकता है। यदि कोई कहता है कि उसे राशन की होम डिलीवरी चाहिए, तो उसे घर पर राशन पहुंचाया जाएगा। इन दोनों विकल्प के बारे में सभी से पूछा जाएगा। होम डिलीवरी के अंदर गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। हमें उम्मीद है कि यह योजना छह से सात महीने के अंदर शुरू हो जाएगी। क्योंकि अभी इसमें टैंडरिंग की जाएगी और कंसल्टेंट हायर किए जाएंगे। इसको लागू करने में छह से सात महीने लग सकते हैं।

बेटियों के सामने पत्रकार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद; पांच बदमाश गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसी के साथ, जिस दिन से दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री राशन घर-घर योजना’ शुरू होगी, उसी दिन से दिल्ली के अंदर केंद्र सरकार की योजना ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ योजना भी लागू कर दी जाएगी। केंद्र सरकार की योजना है कि पूरे देश के अंदर राशन कार्ड एक ही होना चाहिए।

यदि कोई बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड में रह रहा है और यदि वह काम करने के लिए दिल्ली में आता है, तो उसका राशन कार्ड दिल्ली में भी मान्य होना चाहिए। केंद्र सरकार की इस योजना को भी दिल्ली सरकार अपनी डोर स्टेड डिलीवरी के साथ लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत तौर मेरे लिए यह बेहद खुश की बात है कि डोर स्टेप डिलीवरी की क्रांतिकारी योजना दिल्ली में लागू की जा रही है। दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखने के लिए सेना को मिला ‘भारत’ ड्रोन, घने जंगल में छिपे इंसान को भी खोज निकालेग

Tags: 24ghante online.comChief Minister's door-to-door ration scheme startsDelhi cabinet decisionHome-to-house ration will be provided in Delhiदिल्ली कैबिनेट का फैसलादिल्ली में घर-घर राशन मिलेगामुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना
Previous Post

दुश्मन पर नजर रखने के लिए सेना को मिला ‘भारत’ ड्रोन, घने जंगल में छिपे इंसान को भी खोज लेगा

Next Post

सर्वेक्षण में खुलासा : कोरोना की चपेट में दिल्ली का हर चौथा आदमी! अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले

Desk

Desk

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post

सर्वेक्षण में खुलासा : कोरोना की चपेट में दिल्ली का हर चौथा आदमी! अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले

यह भी पढ़ें

bus overturned

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

17/11/2020
डीन जोंस ने मुंबई में ली आखिरी सांस Dean Jones breathed his last in Mumbai

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने मुंबई में ली आखिरी सांस,क्रिकेट जगत में शोक की लहर

24/09/2020
Solar City

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version