• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटियों के सामने पत्रकार को मारी गोली, वारदात CCTV में कैद; पांच बदमाश गिरफ्तार

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
पत्रकार की हत्या

बेटियों के सामने पत्रकार को मारी गोली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गाजियाबाद में एक पत्रकार को उसकी बेटियों के सामने गोली मार दी गई। गोली मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। विजय नगर इलाके में सोमवार रात पत्रकार को गोली मारी गई, जब वह अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ बाइक पर सवार थे।

घटना तब हुई जब पत्रकार विक्रम जोशी अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। घात लगाए पांच हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर हमला कर दिया। जोशी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।

35 साल बाद राजा मान सिंह एंकाउंटर का आया फैसला, डीएसपी समेत 11 आरोपी दोषी करार

विक्रम जोशी ने विजय नगर पुलिस स्टेशन में कुछ दिनों पहले एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर भांजी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पीड़ित के भाई अनिकेत जोशी ने कहा, कुछ लोग कुछ दिन पहले हमारी भांजी के साथ छेड़खानी कर परेशान कर रहे थे और मेरे भाई विक्रम जोशी ने इसका विरोध किया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक मामला भी दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

वीडियो में, हमलावरों के घटनास्थल से फरार हो जाने के बाद पत्रकार की बेटी को उनकी (जोशी) ओर रोते-चिल्लाते हुए भागते देखा जा सकता है। वीडियो में लड़की अपने पिता के बगल में सड़क पर बैठी हुई और राहगीर से मदद लेने की कोशिश करती नजर आ रही है। तेजी से कार्रवाई करते हुए, गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

5 accused have been arrested in connection with the case wherein a journalist was shot at by unknown persons in Vijay Nagar: Kalanidhi Naithani, Senior Superintendent of Police, Ghaziabad pic.twitter.com/bTexcKe3r6

— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2020

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा, हमने गाजियाबाद के विजय नगर में एक पत्रकार को कुछ बदमाशों द्वारा गोली मारने के मामले में पांच को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहित, दलबीर, आकाश, रवि और शाकिर के रूप में हुई है।

इस बीच, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य जितिन प्रसाद ने कहा, कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है।

ग़ाज़ियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया।आरोप है कि 5 लड़कों के ख़िलाफ़ भांजी के साथ छेड़खानी की शिकायत पुलिस से की गयी थी जिस पर कारवाई नहीं हुयी और उन्हीं आरोपियों ने हमला किया। @ghaziabadpolice ने हमले के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/EIPFWpNlxy

— Jitender Sharma (@capt_ivane) July 21, 2020

 

Tags: 24ghante online.com5 arrested5 लोग गिरफ्तारjournalist killedJournalist shot in front of daughtersपत्रकार की हत्याबेटियों के सामने पत्रकार को मारी गोली
Previous Post

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली गयी सुपरवाइजर की 49 वैकेंसी

Next Post

रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन, प्रमुख लोगों को दिया जा चुका है डोज़

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन

रूस ने अप्रैल में ही बना ली कोरोना वैक्सीन, प्रमुख लोगों को दिया जा चुका है डोज़

यह भी पढ़ें

Murder

पिता की हत्या कर युवक फरार

20/12/2023
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को लगाएं इसका भोग, धन की होगी बरसात

19/10/2024
magh mela 2021

माघ मेला -2021 में साफ-सफाई एवं पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version