• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माघ मेला -2021 में साफ-सफाई एवं पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
magh mela 2021

माघ मेला 2021

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीर्थराज प्रयाग में माघ मेला-2021 को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ तैयार करने का अधिकारियों को प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार ने निर्देश दिया है।

श्री कुमार ने आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में बुधवार को माघ मेला 2020-21 के आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में आयोजित बैठक में विद्युत विभाग, पीडब्लूडी विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य, सिंचाई पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को माघ मेला के सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए सभी मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को अपनी कार्ययोजना में अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम की तैयारियों केे सम्बंध में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ.सफाई एवं पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु भी पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते, अमेरिका का प्रमुख सहयोगी बना रहेगा जर्मनी

बैठक में जिलाधिकारी.भानु चन्द्र गोस्वामी ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मेले के आयोजन के लिए बनायी गयी प्रस्तावित कार्ययोजना के सम्बंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने मेले में पाण्टुन पुलों के निर्माण, सेक्टर, विद्युत व्यवस्था, मेला क्षेत्र में चकर्ड प्लेट से बनने वाली सड़कों, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, सेनेटाइजेशन घाटों के निर्माण, गंगा नदी के कटान को रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये जाने वाले बाड़, वैरीकेटिंग, जेटी की व्यवस्था सहित मेले के आयोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रमुख सचिव ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा कराये जाने वाले कार्यों तथा उनसे सम्बंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। मण्डलायुक्त आर रमेश कुमार एवं आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी मेले के आयोजन को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में आवश्यक सुझाव दिए।

अखिलेश का दावा : कहा कि भाजपा सरकार मंहगी बिजली का झटका देने की कर रही है तैयारी

प्रमुख सचिव ने मेला आयोजन से सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारियों से उनकी कार्ययोजना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन में मूलभूत आवश्यकताओं, सुविधाओं में कोई कमी न होने पाये। उन्होंने मेला क्षेत्र में कोविड.19 के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय से सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।

बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लगने वाले माघ मेला क्षेत्र में बनने वाले पाण्टुन पुलों के स्थलों, गंगा के कटान वाले स्थानों, बिजली, सड़क सहित अन्य की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीआईजी/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, नगर आयुक्त रवि रंजन सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindimagh mela 2021prayagrajप्रयागराजमाघ मेला 2021
Previous Post

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में विराट नंबर 1 तो रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार

Next Post

बिहार को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : पीएम मोदी

Desk

Desk

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Dandruff

सर्दियों में बढ़ गई है डैंड्रफ की समस्या, तो आजमाएं ये उपाय

03/01/2026
CM Nayab Saini

अंबाला पहुंचे CM नायब सैनी और जेपी नड्डा

07/07/2026
Virat Kohli's new look went viral, people said Professor ..

वायरल हुआ भारतीय कप्तान विराट कोहली का नया लुक, लोग बोले प्रोफेसर..

25/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version