• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य : पीएम मोदी

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके साथ ही कानून का राज बनाये रखना और सभी को समान अवसर मुहैया कराना है।

राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए आज कहा कि आत्मनिर्भर बिहार में…हमारा लक्ष्य है – कानून का राज बनाए रखना, हमारा उद्देश्य है – गरीबों का कल्याण,हमारा मिशन है – युवाओं को अवसर, महिलाओं की सुरक्षा, हमारा मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासजय बिहार, जय भारत !

अगले टि्वट में उन्होंने कहा कि विकास का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार है। यह गरीबों से उनका अधिकार छीनता है। बैंक खातों, आधार और मोबाइल को जोड़कर एनडीए सरकार ने गरीबों को उनका अधिकार दिया है और काली कमाई के अनेक रास्ते बंद कर दिए हैं। अब अधिकांश योजनाओं का पैसा गरीबों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर हो रहा है। बिहार का गरीब आज आश्वस्त है कि उनके ही जैसा गरीबी में पैदा हुआ पिछड़े समाज का उनका सेवक आज दिल्ली में काम कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि एक भी गरीब भूखा न सोए।

CBSE ने सीटीईटी की नई डेट का किया ऐलान, अब इस दिन होगी परीक्षा

कोरोना के इस कठिन समय में उन्हें मुफ्त राशन और सहायता सुनिश्चित की जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुझे बिहार के अपने भाइयों-बहनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। सासाराम में पहली रैली से लेकर सहरसा में आखिरी रैली तक जनता ने हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार दिया। एक जनसेवक के रूप में बिहार की भूमि का चरण स्पर्श मुझे जनसेवा के लिए और प्रतिबद्ध करता है।

बिहार ने हमेशा लोकतंत्र के मूल्यों को ही सर्वोच्च माना है। इसलिए बिहार के लोग सुशासन की राजनीति ही पसंद करते हैं। राजनीतिक चेतना से लेकर सामाजिक मंथन तक, तीज-त्योहार से लेकर खान-पान तक बिहार अद्भुत है। यही बिहार की प्राणवायु है। यही आत्मनिर्भर बिहार की नींव है।

DRDO ने पिनाका एमके- I रॉकेट के एडवांस वर्जन का किया सफल परीक्षण

उन्होंने कहा कि मुझे बिहार में एनडीए की सभी रैलियों में एक समानता दिखी- युवाशक्ति और नारीशक्ति की बढ़चढ़ कर भागीदारी। अगर एनडीए यहां लगातार जीत हासिल कर रहा है तो ये इनका ही आशीर्वाद है। हमें इस आशीर्वाद से ही लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है। बिहार के युवा और महिलाएं एनडीए में उम्मीद देखते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य टि्वट में कहा कि जनधन से लेकर मुद्रा लोन योजना तक, स्वच्छ भारत मिशन से लेकर आयुष्मान भारत योजना तक, उज्ज्वला से लेकर जल जीवन मिशन तक बिहार ने विकास के हर कदम पर महत्वपूर्ण पड़ाव तय किए हैं। बिहारवासियों ने तय कर लिया है कि प्रगति के पथ पर बढ़ चले ये तेज कदम अब न रुकेंगे, न थमेंगे।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो ठप हो जाएगें विकास के कार्य : जेपी नड्डा

बिहार के युवाओं को सुविधा, सुरक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सिर्फ एनडीए ही दे सकता है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश बिहार में रोजगार के नए अवसर बना रहा है। मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत बिहार को एक लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

Tags: biharnarendra modinational democratic allianceprime ministerself-reliantआत्मनिर्भरनरेन्द्र मोदीप्रधानमंत्रीबिहारराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
Previous Post

माघ मेला -2021 में साफ-सफाई एवं पीने के पानी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

Next Post

उप्र विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए सपा ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Samajawadi Party

उप्र विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए सपा ने की प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Bhojpuri star Khesarilal Yadav in romantic style with Kajal Raghavani

काजल राघवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखें भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव

10/05/2021
operation maryada

उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन मर्यादा’, धार्मिक स्थल पर हुड़दंग मचाना पड़ेगा भारी

16/07/2021
Rava Toast

रवा टोस्ट है नाश्ते के लिए बेस्ट चॉइस, बच्चों के टिफिन में करें पैक

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version