• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश का दावा : कहा कि भाजपा सरकार मंहगी बिजली का झटका देने की कर रही है तैयारी

Desk by Desk
04/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को योगी सरकार पर विद्युत उपभोक्ताओं को तबाह करने की साजिश करने का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार दीपावली के बाद मंहगी बिजली का झटका देने की तैयारी जुटी है।

श्री यादव ने कहा कि धोखाधड़ी में पारंगत भाजपा सरकार ने उपचुनावों के मद्देनज़र चुप्पी साधे रही। अब दीपावली बाद मंहगी बिजली का झटका देने की तैयारी है। भाजपा सरकार 80 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं पर और बोझ डालेगी, जबकि ज्यादा बिजली खपत करने वालों पर राहत बरसेगी। इससे पहले भी बिजली दरों में वृद्धि की जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू तथा किसानों के नलकूप की बिजली दरों में भारी बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ता है। भाजपा सरकार ने विद्युत के क्षेत्र में गहरी उदासीनता और अक्षमता का परिचय दिया है। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। अघोषित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति मांग 4-6 घंटा ही हो रही है। सपा ने विद्युत क्षेत्र में जो सुधार किए थे उन्हें निष्प्रभावी बनाया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला मीटर खरीद को लेकर है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में करीब 2000 करोड रूपये के इलेक्ट्रिानिक मीटर, 500 करोड़ रूपये के करीब 12 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे गए हैं। बिना किसी जांच ग्रामीण क्षेत्र में सौभाग्य योजना के तहत गरीबों के घर में बिजली मीटर लगते हैं। पावर टेक कम्पनी से खरीदे गए मीटरों में तकनीकी खामियां और बड़े पैमाने पर लोड जम्पिंग की शिकायते सामने आई है। इन मीटरों को लगाते समय मीटर की संचार प्रणाली का टेस्ट नहीं किया गया। नई परियोजना या साफ्टवेयर जब किसी नई योजना के लिए लागू होता है तो पहले यूजर एक्सेंप्टेस टेस्ट (यूएटी) कई चरणों में होता है, इसे भी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने तो घोटाले में घोटाला का अभूतपूर्व काम किया है। उसने ऐसे मीटर लिए जो बिना लगे ही मीटर रीडिंग कर देते है। घरों में बिना मीटर लगाए ही ऑनलाइन सिस्टम में मीटर फीड के मामले चौंकाने वाले हैं। इसकी वजह से उपभोक्ताओं के घरों में गलत बिल आने लगे। क्वालिटी निगरानी न करने के जो दोषी है उन पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई। ऊपर से नीचे तक मीटर घोटाले को दबाने की साजिश कौन कर रहा है। भाजपा सरकार को विभाग की गड़बड़ देखने की फुर्सत नहीं। बिजली विभाग भगवान भरोसे है। भाजपा सरकार में उपभोक्ताओं की शामत तय है।

श्री यादव ने कहा साइकिल ट्रैक पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी योजना थी। उन्हें अतिक्रमण का शिकार बना दिया गया। इसी तरह विद्युत उपभोक्ताओं को तबाह करने की साजिशें शुरू हैं। जनता को मंहगी बिजली देने का मन बनाए ऊर्जामंत्री चलाचली की बेला में साइकिल की सवारी करके और खुद ही बकाया वसूली करके जनता का ध्यान बंटाने का नाटक कर रहे हैं।

Tags: #GSTakhilesh yadavAttackattack on BJP governmentattack on UP governmentBJP Governmentcorona crisisdemonetisationlockdownpreparing to give expensive electric shockUttar Pradeshअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशभाजपा सरकारभाजपा सरकार पर हमलामहंगी बिजली का झटका देने की तैयारीयूपी सरकार पर हमलाहमला
Previous Post

मध्य प्रदेश : बोरवेल में गिरा पांच साल का बच्चा, बचाव कार्य में सेना भी जुटी

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते, अमेरिका का प्रमुख सहयोगी बना रहेगा जर्मनी

Desk

Desk

Related Posts

10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा? The result of the presidential election in America?

राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते, अमेरिका का प्रमुख सहयोगी बना रहेगा जर्मनी

यह भी पढ़ें

girish chandra yadav

माता पिता की मृत्यु के बाद 6 बच्चों को राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने की सहायता

25/05/2021
रियल हीरो

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

29/07/2020
match

SLvsAus: मैच के दौरान स्टेडियम में घुसी प्रदर्शनकारियों की भीड़, Video

09/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version