• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शतक को दोहरे या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे सचिन तेंदुलकर : कपिल देव

Desk by Desk
30/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
कपिल देव

कपिल देव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर शतक बनाना जानते थे, लेकिन शतक को दोहरे शतक या तिहरे शतक में बदलना नहीं जानते थे।

कपिल ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और महिला टीम के मौजूदा कोच डब्ल्यू वी रमन के साथ पोडकास्ट ‘इनसाइड आउट’ में कहा कि सचिन के पास अपार प्रतिभा थी। जो उन्होंने किसी और में नहीं देखी। वह उस दौर में पैदा हुए थे जहां वह जानते थे कि शतक कैसे लगाना है? लेकिन वह कभी निर्मम बल्लेबाज नहीं बन पाए। सचिन के पास क्रिकेट से जुड़ा सब कुछ था। सचिन शतक बनाना जानते थे लेकिन उस शतक को दोहरे शतक और तिहरे शतक में कैसे बदलें, यह उन्हें नहीं आता था।

भारत के पहले विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल ने कहा कि सचिन के पास कम से कम पांच तिहरा शतक लगाने और 10 दोहरा शतक लगाने की क्षमता थी, क्योंकि वह किसी भी तरह के गेंदबाज के हर ओवर में चौका या छक्का जड़ सकते थे।

जानिए इस वैज्ञानिक के बारे में जिसका नई शिक्षा नीति में खास रहा योगदान

सचिन ने अपने करियर में विश्व रिकॉर्ड टेस्ट 51 शतक बनाये जिसमें छह दोहरे शतक शामिल थे और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 248 रन था जो उन्होंने बंगलादेश के खिलाफ दिसम्बर 2004 में बनाया था। सचिन के नाम 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।

कपिल ने कहा कि सचिन मुंबई क्रिकेट की मानसिकता में फंस गये। जिसमें एक बार शतक जड़ने के बाद लोग दोबारा शून्य से शुरू करने लगते हैं और यहीं पर आपको वीरेंद्र सहवाग जैसा निर्मम बनना पड़ता है। सचिन को अपना पहला दोहरा शतक लगाने में 10 वर्षों का वक्त लगा था।

सहवाग ने अपने करियर में कुल 23 शतक बनाये जिसमें दो तिहरे शतक और चार दोहरे शतक शामिल थे। सहवाग एक बार 293 रन पर आउट हुए थे वरना वह टेस्ट क्रिकेट में तीन तिहरे शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन जाते। सहवाग की एक अन्य बड़ी पारी 254 रन की थी।

भारत की तरफ से सबसे पहले 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज कपिल ने कहा कि मैं सहवाग से कहता था कि आप सचिन का अनुसरण करो। सहवाग के पास इतने शाट्स थे कि अगर वह विकेट पर आधे घंटे विकेट पर टिक जाए तो सैकड़ा जड़ देगा। वहीं मैं सचिन से कहता था कि उन्हें सहवाग की बल्लेबाजी देखनी चाहिए जो एक बार शतक जड़ने के बाद हर ओवर में दो नहीं तो कम से कम एक बाउंड्री लगाते हैं। जिससे अगले 20 ओवर में वह अपने दोहरे शतक तक पहुंच जाते।

कपिल ने कहा कि यही सचिन और सहवाग के बीच बड़ा फर्क था। कई बार आपके आसपास ऐसे लोग नहीं होते जो आपको कुछ बता सकें और कई बार आपको अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं होता। सचिन की क्षमता की कोई तुलना नहीं की जा सकती लेकिन शतक पूरा करने के बाद वह सिंगल लेकट स्ट्राइक से हट जाया करते थे।

कपिल ने कहा कि सचिन मुंबई क्रिकेट की मानसिकता में फंस गये। जिसमें एक बार शतक जड़ने के बाद लोग दोबारा शून्य से शुरू करने लगते हैं और यहीं पर आपको वीरेंद्र सहवाग जैसा निर्मम बनना पड़ता है। सचिन को अपना पहला दोहरा शतक लगाने में 10 वर्षों का वक्त लगा था।

सहवाग ने अपने करियर में कुल 23 शतक बनाये जिसमें दो तिहरे शतक और चार दोहरे शतक शामिल थे। सहवाग एक बार 293 रन पर आउट हुए थे वरना वह टेस्ट क्रिकेट में तीन तिहरे शतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन जाते। सहवाग की एक अन्य बड़ी पारी 254 रन की थी।

भारत की तरफ से सबसे पहले 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज कपिल ने कहा, “मैं सहवाग से कहता था कि आप सचिन का अनुसरण करो। सहवाग के पास इतने शाट्स थे कि अगर वह विकेट पर आधे घंटे विकेट पर टिक जाए तो सैकड़ा जड़ देगा।

वहीं मैं सचिन से कहता था कि उन्हें सहवाग की बल्लेबाजी देखनी चाहिए जो एक बार शतक जड़ने के बाद हर ओवर में दो नहीं तो कम से कम एक बाउंड्री लगाते हैं। जिससे अगले 20 ओवर में वह अपने दोहरे शतक तक पहुंच जाते।

कपिल ने कहा कि यही सचिन और सहवाग के बीच बड़ा फर्क था। कई बार आपके आसपास ऐसे लोग नहीं होते जो आपको कुछ बता सकें और कई बार आपको अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं होता। सचिन की क्षमता की कोई तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन शतक पूरा करने के बाद वह सिंगल लेकट स्ट्राइक से हट जाया करते थे।

Tags: kapil devकपिल देव
Previous Post

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं को हो सकती है ये परेशानी

Next Post

यूपी में बेकाबू कोरोना : एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले और मौत हुई

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
यूपी में कोरोना

यूपी में बेकाबू कोरोना : एक दिन में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले और मौत हुई

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

16/07/2024
CM Dhami

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले मुख्यमंत्री धामी, दी बधाई

26/06/2024
murder

पारिवारिक कलह के चलते परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version