• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत और चीन के रिश्ते तय करेंगे एशिया का भविष्य : नेपाल

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नेपाल

नेपाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने शुक्रवार को कहा कि एशिया का भविष्य कैसा होगा? यह भारत और चीन के रिश्तों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि चीन के उदय और भारत के महत्वाकांक्षी उदय के साथ-साथ वे अपने आप से कैसे जुड़ते हैं, उनकी साझेदारी कैसे आगे बढ़ेगी और कैसे वे अपने मतभेदों को सुलझाएंगे… निश्चित तौर पर इन्हीं सवालों के जवाब से एशिया का भविष्य तय होगा। खासकर से इस क्षेत्र में।

After Wuhan summit the partnership between India & China was deepened but nowadays, there are tensions after the #GalwanValleyClash. Though, both countries are trying their best to de-escalate the tension, however challenge is there: Nepal Foreign Affairs Minister Pradeep Gyawali https://t.co/FkUJkvKU7I

— ANI (@ANI) July 31, 2020

उन्होंने आगे कहा कि वुहान शिखर सम्मेलन के बाद भारत और चीन के बीच साझेदारी गहरी हो गई थी, लेकिन वर्तमान में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद अब तनाव का माहौल है। हालांकि, दोनों देश तनाव को कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, फिर भी चुनौतियां हैं।

दूसरी ओऱ, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली पर इस्तीफे के बढ़ते दबाव के बीच देश में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि शर्मा ने हाल में ‘कूटनीति के स्थापित मानकों के विपरीत ‘चिढ़ाने वाले भारत विरोधी बयान देकर तीन गलतियां की हैं।

पिछले महीने, प्रधानमंत्री ओली ने आरोप लगाया था कि भारत उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ मिलकर उन्हें सत्ता से बाहर करने की साजिश कर रहा है। उनका यह बयान नेपाल द्वारा एक नया नक्शा मंजूर करने के लिए एक विधेयक पारित करने के बाद आया जिसमें नेपाल और भारत के बीच विवाद के केंद्र रहे इलाके – लिपुलेख दर्रा, कालापानी और लिंपियाधुरा को नेपाल के क्षेत्र के तौर पर दिखाया गया था।

ओली ने उसके बाद इस महीने यह दावा करके एक नया विवाद उत्पन्न कर दिया कि असली अयोध्या भारत में नहीं, बल्कि नेपाल में है और भगवान राम का जन्म दक्षिण नेपाल के थोरी में हुआ था।

Tags: Asia Futurehindi newsindia china relationsIndia China TensionNepal Foreign Minister Pradeep Gyawalinews in hindiPradeep Gyawali Latest Newsएशिया का भविष्यनेपालनेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावलीभारत चीन एलएसी तनावभारत चीन तनावभारत चीन रिश्ता
Previous Post

कोरोना टेस्ट : लैब टेक्नीशियन ने लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

यूपी में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 4453 नए मामले मिले

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश

25/09/2026
Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 4453 नए मामले मिले

यह भी पढ़ें

Sawan

सावन के पहले सोमवार में बन रहे हैं शुभ योग, महादेव की बरसेगी कृपा

29/06/2025
hands

बेजान हाथ होंगे सॉफ्ट, अपनाएं ये आसान उपाय

24/06/2026
Suhel Seth praises the 'Yogi model of governance'

सुहेल सेठ ने की ‘योगी मॉडल ऑफ गवर्नेंस’ की तारीफ, बोले-देश को चाहिए योगी आदित्यनाथ जैसे और नेता

08/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version