• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी ने सदन में किया रामचरित मानस के इस प्रसंग का जिक्र, विपक्ष चारों खाने चित

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi in Vidhan Sabha
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के संक्षिप्त मानसून सत्र के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस और सपा के हंगामे के बीच सरकार ने 28 महत्वपूर्ण विधेयक पारित करा लिये जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी।

सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और सपा के सदस्य कानून व्यवस्था और कोरोना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा करने लगे और सोशल डिस्टेसिंग की परवाह किये बगैर वेल पर आकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन हंगामा जारी रहा।

इसको देखते हुये सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिये स्थगित कर दी गयी लेकिन इस समयावधि बीतने के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। उधर भारी शोरशराबे के बीच संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधेयकों को सदन के पटल पर रखा जिसे एक के बाद एक ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इससे पहले कहा गया था कि सरकार 17 विधेयक लायेगी लेकिन बाद में इनमें 11 विधेयक और जोड़ दिये गये।

ISIS के संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ के बलरामपुर घर में मिला विस्फोटक

सपा का नाम लिये बगैर श्री योगी ने कहा “कुछ लोग धर्म जाति के नाम पर फिर से समाज को बांटने की कोशिश में लगे हुये हैं। ये वे ही लोग हैं, जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। जो लोग आज जातिवाद का नारा लगा रहे हैं, जब सत्ता में आते हैं तो कन्नौज के नीरज मिश्रा नामक भाजपा कार्यकर्ता का सिर काटकर घुमाते हैं और उस शर्मनाक घटना के बाद भी जनता से माफी नहीं मांगते हैं।”

मुख्यमंत्री ने रामचरित मानस में धनुष भंग प्रसंग का जिक्र करते हुये कहा “अगर इन लोगों ने राम और परशुराम को समझा होता तो ऐसा नहीं करते। इस प्रसंग में राम कहते हैं “राममात्र है लघु नाम हमारा, परशुसहित बड़ नाम तुम्हारा, सब प्रकार हम तुमसन हारे, क्षमहु विप्र अपराध हमारे।”

भाजपा के सिर्फ राम राज की बात करने से कुछ नहीं होगा : मायावती

भगवान राम ने कहा कि उनमें तो एक गुण है, आपमे नौ गुण हैं। हम तो सब प्रकार से आपसे हारे हैं। आप विप्र हैं। हमारे अपराधों को आप क्षमा करें। इसके बाद साक्षात विष्णु के पूर्णावतार श्रीराम को पहचान कर परशुराम ने कहा “जय रघुवंश बनज बन भानू, गहन दनुज कुल दहन कृषानू, जय सुर धेनु विप्र हितकारी, जय मद मोह क्रोध भयहारी। विनयशील करूणा गुण सागर, जयति वचन रचना अति सागर।”

उन्होने कहा कि जातिवादी, विभाजनकारी, कुत्सित मानसिकता रखने वाले लोग देश की खुशी के साथ खुश नहीं हो सकते हैं। देश की खुशी के साथ वही लोग खुश हो सकते हैं जिनमें मर्यादा और धैर्य हो। लोकतंत्र बगैर लोकलाज के नहीं चलता।

आप सांसद संजय सिंह का नाम लिये बगैर श्री योगी ने कहा कि दिल्ली से एक नमूना यहां भेजा गया है। जिन लोगों ने कोरोना के समय यूपी और बिहार के लोगों को दिल्ली से बाहर कर दिया था, वह आज यहां आकर उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं।

सीबीआई कोर्ट बाबरी विध्वंस केस का 30 सितंबर तक सुनाए फैसला : सुप्रीम कोर्ट

उन्होेने कहा कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में उत्तर प्रदेश दिल्ली समेत अन्य राज्यों से अधिक सफल रहा है। उत्तर प्रदेश में प्रति एक लाख पर 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुयी है जबकि दिल्ली में यह आंकड़ा 124 का है। दिल्ली में संक्रमितों का प्रतिशत भी यूपी की तुलना में कई गुना अधिक है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की दूरदर्शिता के चलते देश ने कोरोना का मजबूती से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है।

कानून व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश को देश के अन्य राज्यों से बेहतर बताते हुये श्री योगी ने दावा किया कि कानून-व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है और रहेगी। कानून व्यवस्था की जो लोग बात कर रहे हैं, वे लोग ही कानून के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं। दहेज, दुष्कर्म, डकैती और हत्या जैसे अपराधों में गिरावट आई है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, भारत के खजाने से पैसा चुराने का किया दावा

श्री योगी ने कहा कि दिल्ली में आज गिरफ़्तार आतंकी ने माना है कि उनकी राम मंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की थी। हम लगातार सतर्क हैं, शायद इसी कारण उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि आतंकी से पूछताछ में पता चला है कि वह उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ नये कानून और एनकाउंटर में 47 मुस्लिम अपराधियों के मारे जाने का बदला लेने की तैयारी में था।

विकास कार्यो की चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास के लिये मील का पत्थर साबित होगा। उन्होने ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत विद्युतीकरण का काम जल्द पूरा किये जाने का आवाहन किया, साथ ही विधायकों से ग्राम सचिवालय बनाने के लिए प्रस्ताव मांगे। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय से लोगों को बैंकों की कतार से मुक्ति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Tags: #केरलसीएम24ghante online.comcm yogi adityanathcongressnews in hindipolitical newsSamajwadi partyUP Assembly sessionUttar Pradesh Assembly Monsoon SessionUttar Pradesh Newsउत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्रकांग्रेसयूपी विधानसभा सत्रसमाजवादी पार्टीसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

Top-10 अपराधियों में शामिल शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

राम विरोधी भगवान राम और परशुराम में भेद बताकर संप्रदायवाद की कर रहे राजनीति : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
योगी आदित्यनाथ

राम विरोधी भगवान राम और परशुराम में भेद बताकर संप्रदायवाद की कर रहे राजनीति : योगी

यह भी पढ़ें

touch the feet

यहां पर न छुए पैर, परेशानियों से घिर जाएगा जीवन

26/09/2025
CM Atishi

तीन महीने में मुझे दूसरी बार बेघर किया गया… सीएम आतिशी का केंद्र पर बड़ा हमला

07/01/2025

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version