• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी कौन हैं…, टी-शर्ट में खुद की फोटो देख भड़कीं मिंता देवी

Writer D by Writer D
13/08/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Minta Devi got angry at Priyanka Gandhi

Minta Devi got angry at Priyanka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के सिवान जिले के एक छोटे से गांव अरजानीपुर की गृहिणी मिंता देवी (Minta Devi) कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के ऊपर भड़की हुई हैं। मिंता देवी ने पूछा है कि इन लोगों ने मुझसे बिना पूछे ऐसा किया कैसे? गौरतलब है कि प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसदों ने बिहार के एसआईआर को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसपर मिंता देवी (Minta Devi) की फोटो छपी हुई थी। विपक्षी सांसदों का आरोप है कि मिंता देवी की उम्र वोटर लिस्ट में 124 साल लिखी गई है। अब मिंता देवी ने इस पर आपत्ति जताई है।

बिहार के सिवान में मिंता देवी (Minta Devi) ने कहा कि मुझे इसके बारे में 2-4 दिन पहले ही पता चला। विपक्षी सांसद मेरे कौन होते हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन होते हैं? इन लोगों को किसने अधिकार दिया कि मेरा नाम लिखा, मेरी फोटो छपी टी-शर्ट पहनें? मिंता देवी ने विपक्षी सांसदों से नाराजगी जताते हुए कहाकि मेरी उम्र के ऊपर यह लोग मेरे हितैषी क्यों बन रहे हैं। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती हूं।

बताया सही जन्मतिथि क्या है

वोटर लिस्ट को लेकर मिंता देवी (Minta Devi) ने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ असमानताएं हैं। हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से उनके पास कोई फोन नहीं आया है। उन्होंने कहाकि मैं चाहती हूं कि मेरी जो भी डिटेल्स हैं, उसे सही किया जाए। जिस किसी ने भी यह डिटेल्स भरीं, क्या उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी थीं। मिंता देवी ने सरकार से भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर मेरी उम्र 124 साल है तो वह लोग मुझे वृद्धा पेंशन क्यों नहीं दे रहे हैं? मिंता देवी ने आगे बताया कि आधार कार्ड पर मेरी जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है।

प्रदर्शन करने उतरे थे सांसद

गौरतलब है कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन के कई सांसदों ने संसद परिसर में बिहार में निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रियंका गांधी सहित कई सांसद सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए, जिस पर ‘मिंता देवी’ और उनकी तस्वीर छपी थी और पीछे ‘124 नॉट आउट’ लिखा था। उन्होंने प्रदर्शन में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि मिंता देवी को पहली बार की मतदाता दिखाया गया है जबकि उनकी उम्र 124 साल है। मतदाता सूची में उनका नाम पहली बार मतदाता के रूप में दर्ज है। हम ऐसे मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं।

Tags: bihar newsbihar SIRNational newsvote chorivotr list
Previous Post

भारत मां, महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का भाव है तिरंगा यात्राः मुख्यमंत्री

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, दिया सरेंडर करने का आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
Sushil Kumar

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की पहलवान सुशील कुमार की जमानत, दिया सरेंडर करने का आदेश

यह भी पढ़ें

Amitabh Bachchan

‘हाथ तो जोड़ लिये रहे हम, अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का?’, ट्विटर से ब्लू टिक हटने पर बोले बिग बी

21/04/2023
Rape accused hanged

पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी

23/10/2020

कमजोर पड़ा तूफान ‘गुलाब’, कई मछुआरे लापता, तलाश जारी

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version