• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कराची : मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
बारिश का कहर

कराची : मूसलाधार बारिश से मची तबाही

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कराची शहर में मूसलाधार बारिश का 36 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटने के बाद मची तबाही से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि कराची शहर के पीएएफ फैज़ल बेस इलाके में सोमवार से लेकर मंगलवार तक 345 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे पहले वर्ष 1984 में कराची में 298.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है तथा कई वाहन पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं और बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं बारिश के कारण बिजली गिरने और एक मकान की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई तथा वर्षा के कारण घटी अन्य घटनाओं में कई लोग घायल हो गए।

पीएम मोदी ने शेयर किया मोढेरा के सूर्य मंदिर का विहंगम नजारा

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने बताया कि शहर के सभी निचले इलाकों में पानी भर गया है और खराब मौसम होने के कारण अपने घरों में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया गया। कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।

इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में भूस्खलन की भी रिपोर्ट हैं जिसमें कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है और मुख्य मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई इंटर स्टेट पब्लिक रिलेशंस ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा बलों ने स्थानीय प्रशासन की मदद करने और कराची में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चल रहे बचाव अभियान में हिस्सा लिया।

सेना की बचाव टीमों ने नाव के जरिये प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया और उन्हें खाना तथा आश्रय मुहैया कराया गया।

रायगढ़ इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

मौसम विभाग ने शहरी इलाकों में भी बाढ़ की चेतावनी देते हुए लोगों से अपने घर के पास के जलनिकास मार्गों को साफ़ कर लेने के लिए कहा है ताकि जलभराव की स्थिति न बने।

विभाग ने बुधवार और आने वाले दिनों में शहर में अत्यधिक वर्षा होने का अनुमान भी जताया है।

Tags: 24ghante online.comhavoc of raininternational NewsKarachiPakistanrain terrortorrential rain
Previous Post

JEE-NEET की तय परीक्षा को लेकर सोनिया आज करेंगी मोदी सरकार का घेराव

Next Post

दिल्ली में Coronavirus के मामले बढ़ने से CM केजरीवाल ने आज बुलाई आपात बैठक

Desk

Desk

Related Posts

cm bhagwant mann
Main Slider

3 अगस्त से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र, 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का भी ऐलान

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
kejriwal review meeting

दिल्ली में Coronavirus के मामले बढ़ने से CM केजरीवाल ने आज बुलाई आपात बैठक

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सामने आया तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का मसाज का वीडियो, मचा हड़कंप

19/11/2022
श्री श्याम निशानोत्सव

श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन 17 मार्च को ऐशबाग में

16/03/2021
Gaalib Trailer

अफजल गुरु के बेटे पर बनी फिल्म ‘गालिब’ का ट्रेलर जारी

02/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version