• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, जानें कब से होगा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य

Desk by Desk
09/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
पंचायत चुनाव UP Panchayat Election

पंचायत चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार यूपी में समय से पंचायत चुनाव नहीं हो पाएंगे। प्रदेश में करीब 59 हजार ग्राम पंचायतें हैं, जिनका कार्यकाल आगामी 25 दिसंबर को खत्म हो रहा है। उससे पहले यह चुनाव हो जाना चाहिए थे, लेकिन यह संभव नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम शुरू नहीं हुआ। वैसे अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गया है। माना जा रहा है सब तैयारी पूरी करने के बाद यूपी में पंचायत चुनाव अगले साने अप्रैल या मई के बीच संभव हो। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विकास सिंह : रिया चक्रवर्ती की शिकायत झूठी, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ गईं

निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर के पहले सप्ताह से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान शुरू हो जाएगा। कुछ दिन पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जे.पी.सिंह के कहा था कि केन्द्रीय पंचायतीराज अधिनियम में पंचायत चुनावों के लिए जो मानक तय हैं, उनमें प्रत्याशियों की योग्यता तय करने का मामला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार प्रत्याशियों की योग्यता तय करने की मंशा रखती है। तो उसे विधान मण्डल का सत्र बुलाकर इस बाबत विधेयक पारित करवाना होगा। उसके पहले इस बाबत कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होगा।

एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन से एक व्यक्ति बीमार, कंपनी ने परीक्षण रोका

जबकि जानकारों का कहना है कि चूंकि इस विधेयक को विधान सभा और विधान परिषद दोनों सदनों से पारित करवाना होगा। मौजूदा समय में विधान परिषद में सत्तारूढ़ भाजपा के पास बहुमत नहीं है इसलिए दिक्कत पेश आएगी। जब तक अधिवेशन नहीं होता तब तक के लिए कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार अध्यादेश भी ला सकती है।

मगर यह अध्यादेश अधिकतम छह महीने के लिए ही होगा। चूंकि पंचायत चुनाव अगले साल की पहली छमाही में होने हैं इसलिए छह महीने के भीतर ही अध्यादेश को कानून का रूप देने के लिए विधानमण्डल से विधेयक पारित करवाना ही होगा।

मौजूदा ग्राम प्रधानों को बनाएं प्रशासक

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रवक्ता ललित शर्मा ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर योगी सरकार को भी ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों को मिलाकर प्रशासनिक समिति का गठन करना चाहिए। मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाकर उनसे ही कार्य करवाए जाने चाहिए।

Tags: know when the voter list will be reviewedPreparations begin for UP Panchayat electionsvoter list will be reviewedजानें कब से होगा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्ययूपी पंचायत चुनावयूपी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरूवोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य
Previous Post

मेरठ में 24 घंटे में बदमाशों ने की दूसरी हत्या, जिम कोच को गोलियों से भूना

Next Post

सुशांत को लेकर पुल्कित सम्राट का ट्वीट- वह वहां से यह सब देखकर दुखी होगा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Next Post
सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput

सुशांत को लेकर पुल्कित सम्राट का ट्वीट- वह वहां से यह सब देखकर दुखी होगा

यह भी पढ़ें

PM Modi launched Swadeshi BSNL 4G Network

अब देश के कोने-कोने में मिलेगा फास्ट इंटरनेट, PM Modi ने लॉन्च किया Swadeshi 4G Network

27/09/2025
Bengali actor Soumitra Chatterjee

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित सौमित्र चैटर्जी की हालत चिंताजनक

13/10/2020
cm dhami

सीएम धामी ने जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version