• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें कैसे हुई भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति और रचना से जुड़ी पौराणिक कथा

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vishwakarma Puja

विश्वकर्मा पूजा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को है। प्रति वर्ष विश्वकर्मा पूजा आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माना जाता है कि इसी दिन भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति हुई थी। विश्वकर्मा पूजन में कारखाने, फैक्ट्रियां में होने वाली मशीनों आदि की पूजा होती है।

पौराणिक कथा के अनुसार इस समस्त ब्रह्मांड की रचना भी विश्वकर्मा जी के हाथों से हुई है। ऋग्वेद के 10वें अध्याय के 121वें सूक्त में लिखा है कि विश्वकर्मा जी के द्वारा ही धरती, आकाश और जल की रचना की गई है। विश्वकर्मा पुराण के अनुसार आदि नारायण ने सर्वप्रथम ब्रह्मा जी और फिर विश्वकर्मा जी की रचना की।

कहा जाता है कि सभी पौराणिक संरचनाएं, भगवान विश्वकर्मा द्वारा निर्मित हैं। भगवान विश्वकर्मा के जन्म को देवताओं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन से माना जाता है। पौराणिक युग के अस्त्र और शस्त्र, भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही निर्मित हैं। वज्र का निर्माण भी उन्होंने ही किया था। भगवान विश्वकर्मा ने ही लंका का निर्माण किया था। भगवान शिव ने माता पार्वती के लिए एक महल का निर्माण करने के बारे में विचार किया। इसकी जिम्मेदारी शिवजी ने भगवान विश्वकर्मा दी तब भगवान विश्वकर्मा ने सोने के महल को बना दिया। इस महल की पूजा करने के लिए भगवान शिव ने रावण को बुलाया। लेकिन रावण महल को देखकर इतना मंत्रमुग्ध हो गया कि उसने पूजा के बाद दक्षिणा के रूप में महल ही मांग लिया।

भगवान शिव ने महल को रावण को सौंपकर कैलाश पर्वत चले गए। इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा ने पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ नगर का निर्माण भी किया था। कौरव वंश के हस्तिनापुर और भगवान कृष्ण के द्वारका का निर्माण भी विश्वकर्मा ने ही किया था।

एक अन्य कथा के अनुसार, कहते हैं सृष्टि को संवारने की जिम्मेदारी ब्रह्मा जी ने भगवान विश्वकर्मा को सौंपी। ब्रह्मा जी को अपने वंशज और भगवान विश्वकर्मा की कला पर पूर्ण विश्वास था। जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया तो वह एक विशालकाय अंडे के आकार की थी। उस अंडे से ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई। बाद में ब्रह्माजी ने इसे शेषनाग की जीभ पर रख दिया।

शेषनाग के हिलने से सृष्टि को नुकसान होता था। इस बात से परेशान होकर ब्रह्माजी ने भगवान विश्वकर्मा से इसका उपाय पूछा। भगवान विश्वकर्मा ने मेरू पर्वत को जल में रखवा कर सृष्टि को स्थिर कर दिया। भगवान विश्वकर्मा की निर्माण क्षमता और शिल्पकला से ब्रह्माजी बेहद प्रभावित हुए। तभी से भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर और वास्तुकार मनाते हैं।

Tags: happy vishwakarma pujavishwakarma jayantivishwakarma kathaVishwakarma PujaVishwakarma puja 2020vishwakarma puja datevishwakarma puja mantra
Previous Post

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो : योगी

Next Post

भवन निर्माण ऐसा हो जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो : नीतीश

Desk

Desk

Related Posts

men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
vastu tips
धर्म

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

27/09/2026
Cow
धर्म

गाय को भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, वरना हो जाएंगे पाप के भागीदार

27/09/2026
Dead Skin
फैशन/शैली

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

27/09/2026
Dark Circles
फैशन/शैली

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

27/09/2026
Next Post
नीतीश कुमार

भवन निर्माण ऐसा हो जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो : नीतीश

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

बुधवार को गणपती को अर्पित करें ये चीज, बरसेगी कृपा

20/08/2025
Neet counselling

नीट सेकेंड राउंड काउंसलिंग रिजल्ट आज mcc.nic.in पर होगा जारी

28/11/2020
CM Yogi

महाकुम्भ में स्वास्थ्य विभाग का दस्ता लगातार करे भ्रमण, पूछे लोगों का हाल, जरूरत हो तो उपचार कराए: मुख्यमंत्री

07/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version