• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो : योगी

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के उपचार की सभी आवश्यक दवाओं की बैकअप एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालयों, मेडिकल काॅलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में औषधियों एवं ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनायी रखी जाए।

श्री योगी ने बुधवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार की सभी आवश्यक दवाओं का बैकअप सुनिश्चित किया जाय। जिला चिकित्सालयों, मेडिकल काॅलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में औषधियों एवं ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनायी रखी जाए।

चीन से बढ़ी तल्खी के बीच भारतीय सेना लद्दाख में बोफोर्स तोप तैनाती की कर रही है तैयारी

उन्होंने कहा कि कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखा जाय। चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ, वाॅर्ड्स में नियमित राउण्ड लें। डाॅक्टरों तथा पैरामेडिक्स को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया लगातार जारी रहे। कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या में वृद्धि की जाय। काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी तेजी से संचालित किया जाए। इसके लिए सर्विलान्स टीम की व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि रोगियों के लिए ऑक्सीजन निर्धारित दर पर उपलब्ध हो। इसकी कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

राजनाथ सिंह बोले-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेगी नई शिक्षा नीति

श्री योगी ने कहा कि लखनऊ व कानपुर नगर में उपचार व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाय। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज लखनऊ की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य कानपुर नगर की चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित रोगी को समय से अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज प्रारम्भ किये जाने से अधिक से अधिक जीवन रक्षा की जा सकती है। इसलिए कोविड-19 के उपचार की प्रभावी व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए।

Tags: 24ghante online.combrain fever preventioncm yogicommunicable diseasescorona epidemicLatest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsyogi government newsकोरोना महामारीदिमागी बुखार की रोकधामसंचारी रोगों की रोकधामसीएम योगी
Previous Post

सुशील मोदी ने कहा- 15 वर्ष राज करने वालों के राज में एक भी भवन का निर्माण नहीं हुआ

Next Post

जानें कैसे हुई भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति और रचना से जुड़ी पौराणिक कथा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Vishwakarma Puja

जानें कैसे हुई भगवान विश्वकर्मा की उत्पत्ति और रचना से जुड़ी पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ से जोड़कर फैलाई अफवाह, 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई

22/02/2025
CM Dhami

राजनीतिक गठबंधन नहीं, सनातन विरोधियों का गिरोह है इंडी एलायंस: धामी

16/04/2024

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version