• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि के व्रत में खाने के लिए परफेक्ट है कच्चे केले से बने पकौड़े

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
kele ki tikki

नवरात्रि पूजा 2020

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। नवरात्रि के पावन दिनों की शुरूआत 17 अक्तूबर से हो चुकी है। माता रानी के आशीर्वाद के लिए जहां लोग घरों में कलश की स्थापना करेंगे। वहीं पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत का संकल्प भी लेंगे। नौ दिनों के व्रत में लगातार बिना अनाज के फलाहार का सेवन कठिन है। लेकिन फलाहार में आप कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें बनाकर खा सकते हैं। जो आपके व्रत में सात्विक होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगी। जैसे कच्चे केले से बने पकौड़े, सात्विक होने के साथ ही भूख को भी कम करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा व्रत में खाया जाने वाला केला आलू पकौड़ा।

व्रत के फलाहार में ज्यादातर लोग कूट्टू के आटे, सिंघाड़े के आटे के साथ आलू का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाने की इच्छा रखते हैं तो कच्चे केले के पकौड़े परफेक्ट रहेंगे। वहीं आप चाहें तो सेंधा नमक के साथ या फिर बिना नमक के भी इनका स्वाद ले सकते हैं। ये हर तरीके से खाने में स्वादिष्ट लगेंगे।

आलू केला पकौड़ा के लिए सामाग्री:

  • उबले हुए कच्चे केले
  • उबले हुए आलू
  • कूट्टू का आटा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
  • तलने के लिए तेल या घी
  • सेंधा नमक (स्वादानुसार)

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू और कच्चे केले को उबाल कर रख लें। केले को छिलका सहित उबालना ठीक होता है। क्योंकि छिलका उतार देने पर केला ज्यादा उबल ज्यादा है। उबले हुए केले के छिलके को हटाकर इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें कुट्टू का आटा और स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाकर डाल दें।

इस मिश्रण का एक गाढा घोल बना कर किनारे रख दें। अब आलूओं को भी अच्छे से मैश कर मिला दें। साथ में बारीक कटी हरी मिर्च, मूंगफली, हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक डालें। अब इन आलू वाले मिश्रण की छोटी-छोटी मनचाही आकार की टिक्की बनाकर रख लें।

गैस पर एक कढ़ाही चढ़ाएं। इसमें व्रत के अनुसार घी या फिर मूंगफली का तेल गर्म करें। अब घी या तेल के गर्म होने पर इसमें आलू की टिक्की को केले और कूट्टू के आटे के गाढ़े घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

किसी प्लेट पर टिश्यू पेपर रख इन्हें निकाल लें। जब ये सारा तेल सोख लें तो गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें। कच्चे केले से बने ये आलू के पकौड़े स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी सही होते हैं। साथ ही इन्हें खाने से भूख भी बार-बार नहीं लगती है।

Tags: 2020 navratri colourfasting recipes with potatohindu fasting food listnavaratri 2020navratri 2020navratri datenavratri date 2020 navratri coloursnavratri food recipes in hindinavratri images navratri bhajannavratri kab se hai 2020navratri paneer recipesnavratri puja 2020navratri puja vidhi maa durga puja navratrinavratri recipes south indiannavratri shubh muhurat 2020navratri videoPotato recipes for navratri fastupvas foodvrat wale aloowhen is navratri 2020 shardiya navratri 2020नवरात्रि 2020नवरात्रि पूजा 2020नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2020शारदीय नवरात्रि 2020
Previous Post

जब देश अपने त्योहार मनाता है, तब पुलिसवाले ड्यूटी कर रहे होते हैं : शाह

Next Post

PM मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है

Desk

Desk

Related Posts

washing clothes
फैशन/शैली

बरसात में कपड़ों को महकाने के लिए इनका करें इस्तेमाल

03/07/2026
Strawberry
फैशन/शैली

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

03/07/2026
Dal-chawal
फैशन/शैली

सेहत से भरपूर हैं दाल-चावल, सेहत को होता हैं जबरदस्त फायदे

03/07/2026
CM Dhami
Main Slider

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें : धामी

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है

यह भी पढ़ें

Ankita Lokhande could not forget Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत को नहीं भुला पा रहीं अंकिता लोखंडे, बोलीं

01/06/2021
Horoscope

29 मार्च का राशिफल: क्या कहता है आपका आज का सितारा?

29/03/2026
Dr. BR Ambedkar

पूरे हो रहे हैं डॉ. अम्बेडकर के सपने, पर करना बहुत कुछ है

13/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version