Mahakumbh 2025Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रयागराज

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग, फट रहे सिलेंडर; मची अफरा-तफरी

महाकुंभ नगर। महाकुंभ (Maha Kumbh) के मेला क्षेत्र में भीषण आग (Fire) लग गई है। कई दमकल की गाड़िया मौके पर बुलाई गईं है। तुलसी मार्ग पर सेक्टर 19 रेलवे पुल के नीचे विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के शिविर में आग लगी है। रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी आग फैलती ही जा रही है। इससे अफरातफरी मची है। अंंदर से सिलेंंडरों के फटने की आवाजें भी आ रही हैं। आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ रही है। कुछ मिनटों में ही आग ने एक दर्जन से ज्यादा टेंटों को खाक कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीक होने से आग लगी है। अन्य सिलेंडरों को लेकर लोग बाहर की ओर भागते भी दिखाई दिए हैं। मौके पर सभी रेस्क्यू दल पहुंच चुका है। एनडीआरएफ भी मौके पर आ गई है। शिविर के अंदर से लगातार हल्के हल्के विस्फोट की आवाजें भी आ रही हैं। मौके पर एंबुलेंस भी लाई गई है।

मुख्य अग्निशमन शिविर से चार बड़ी फायर बिग्रेड और आठ बुलेट भी रवाना की गई है। मीडिया सेंटर से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रवाना की गई हैं लेकिन जाम में फंसी हैं।

दो मंज़िला मकान में लगी भीषण आग, तीन बच्चे समेत चार लोग जिंदा जले

बताया जाता है कि आग (Fire)  सेक्टर 19 से 20 की ओर बढ़ रही है। इससे गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डीआईजी वैभव कृष्ण भी मौके पर आ गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

मेलाधिकारी और एसएसपी कुम्भ भी मौके पर पहुंचे हैं। केंद्रीय अस्पताल और एसआरएन अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button