• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौ माता की रक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे : योगी

Desk by Desk
28/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट है। 2017 में भाजपा के टिकट पर कुलदीप सिंह सेंगर यहां से चौथी बार विधायक चुने गए थे। लेकिन एक मामले में दोषी पाए जाने पर दिसंबर 2019 में उन्हें उम्रकैद की सजा हो गई है। जिसके चलते ये सीट रिक्त हो गई। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ एक माह के अंतराल में दूसरी बार बांगरमऊ की जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान सीएम ने 13 मिनट के भाषण में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विपक्षी दलों पर जमकर बरसे।

सीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है। जबकि बीजेपी में कार्यकर्ता हर पद पर पहुंच सकता है। सीएम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए कहा कि पहले सौ रुपए में 90 रुपए चाटुकार व बिचौलिए खा जाते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा पैसा गरीब के खातों में पहुंच रहा है। हमलोगों ने 3 वर्ष में 3 लाख नौकरी दी। किसी का जाति, मजहब नहीं देखा। 30 लाख आवास दिए। 1 करोड़ बिजली कनेक्शन दिए और 46 लाख गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए. हमारे लिए प्रदेश की 24 करोड़ जनता ही परिवार है।

बाहुबली अतीक अहमद को बड़ा झटका, 11 बैंक खाते सीज, एक करोड़ की रकम हुई फ्रीज

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोई गौकशी करेगा तो जेल जाना ही पड़ेगा। गौ माता की रक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे। पिछली सरकारों में गुंडे लोगों की संपत्तियों पर कब्जा कर लेते थे और सरकार के नेता उन्हें सम्मानित करते थे। जबकि अब गुंडों की संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है।

सीएम ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में सूबे में कोई दंगा नहीं हुआ। रामराज्य की संकल्पना को यथार्थ करने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।

सीएम ने पार्टी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार को जीताने की अपील की। सीएम के साथ मंच पर मंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री अजीत पाल, मंत्री सुरेश पासी, सांसद साक्षी महाराज व विधायक मौजूद रहे।

Tags: cm yogi news todayLatest Uttar Pradesh News in Hindilatests up newspolitical newsसीएम योगी
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में 26 वें दिन भी नहीं हुआ बदलाव

Next Post

कंगना रनौत ने फिल्म तेजस के लिए शुरू किया काम

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
tejas

कंगना रनौत ने फिल्म तेजस के लिए शुरू किया काम

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Facebook and Instagram down

फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

15/05/2024
cm yogi

गोरखपुर की छवि बदली, नाम लेने से प्रदर्शित होता है सम्मान का भाव: सीएम योगी

04/12/2022
school not re -open

18 जनवरी से नहीं खुलेगे जूनियर स्कूल, बिहार सरकार का आदेश

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version