• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ विश्वविद्यालय की चुनौतियां

Writer D by Writer D
23/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, विचार, शिक्षा
0
Lucknow University

Lucknow University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 सियाराम पांडेय ‘शांत’

किसी शैक्षणिक संस्थान के सौ साल की यात्रा मायने रखती है और अगर वह  शैक्षणिक संस्थान हुआ तो फिर कहना ही क्या? लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना का यह सौंवां साल है। विश्वविद्यालय अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस शताब्दी वर्ष में वह देश—दुनिया को यह  बताने और जताने की कोशिश कर रहा है कि वह क्या था, क्या हो गया है और उसे आगे क्या होना है? अपनी उपलब्धियों को बताना, कमियों को जानना और उसे सुधारने की कोशिश करना मानवीय प्रवृत्ति का हिस्सा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय उसका अपवाद कैसे हो सकता है। इस शताब्दी वर्ष की सबसे बड़ी खासियत तो यही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन कर दिया है और इसका समापन प्रधानमंत्री को करना है। इस बीच यहां ढेरों कार्यक्रम होने हैं जो यहां के छात्र—छात्राओं, अध्यापकों ही नहीं, आम आदमी के लिए भी ज्ञानानंद के आनुभूतिक आनंद में बढ़ोतरी ही करेंगे।

जौनपुर में मनाई आजादी की महानायिका झलकारीबाई की 190वीं जयंती

तत्कालीन संयुक्त प्रांत के उप राज्यपाल बटलर और अवध के ताल्लुकेदारों के सहयोग से बना लखनऊ विश्वविद्यालय आज भी मजबूती के साथ अपनी ज्ञान पताका भारत ही नहीं, देश के बाहर भी लहरा रहा है। लखनऊ विश्वविद्यालय की 99 साल की यात्रा न केवल जीवंत रही है बल्कि उसने देश को बेहद ख्यातिलब्ध नागरिक दिए हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता। इस अवधि में इस विश्वविद्यालय ने इस देश—दुनिया को कितना कुछ दिया है, इसकी व्याख्या शब्दों में कर पाना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय की 100  साल की शानदार यात्रा के लिए न केवल बधाई दी है बल्कि  100 वर्ष की जीवंत यात्रा को अगले 100 साल तक कायम रखने की अपेक्षा भी की है। उत्तर प्रदेश के मुखिया के स्तर पर इस तरह की अपेक्षा वाजिब ही है। इस अवधि की विश्वविद्यालयों की उपलब्धियों की उन्होंने अगर चर्चा की है तो  कोविड की चुनौती और नई शिक्षा नीति से बहुत कुछ लेने की नसीहत भी दी है। वे यह कहने में भी नहीं चूके कि सामान्य अवसर पर तो सभी योग्यता का प्रदर्शन कर सकते हैं मगर सोना तो चुनौतियों की आग में तपकर ही निखरता है। कोविड काल में शिक्षा को आगे बढ़ाने को उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय की उपलब्धि करार दिया है। वे यह कहना भी नहीं भूले कि इस विश्वविद्यालय ने वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा दिया है। ‘एक भारत— श्रेष्ठ भारत’ अभियान को भी आगे बढ़ाया है। इस विश्वविद्यालय ने देश को राष्ट्रपति, न्यायाधीश, राजनेता, अफसर, आचार्य और वैज्ञानिक अगर दिए हैं तो बड़े व्यापारी भी दिए हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 23 नवंबर से शुरू होगी स्नातक के स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री का मानना है कि जब हम मूल्यांकन करेंगे तब विश्वविद्यालय की उपलब्धियां एक—एक कर हमारे सामने  आती जाएंगी। भारत में ज्ञान का उद्देश्य ‘सा विद्या या विमुक्तये’ है। नई शिक्षा नीति पर चलेंगे तो हमारा कोई विद्यार्थी डिग्री पाने के बाद असहाय नहीं होगा। किसी भी संस्थान का हिस्सा केवल छात्र या आचार्य ही नहीं होते हैं। अभिभावक और पूर्व छात्र बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ज्ञान को सीमित नहीं किया जा सकता। केवल संस्थान स्थापित करना काफी नहीं है। हर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लविवि ने सैनिटाइजर बनाना शुरू किया था। उसकी तरह सभी महाविद्यालयों की प्रयोगशालाओं में सेनेटाइजर बनाए जा सकते थे मगर शेष लोग सरकार के भरोसे बैठे रहे। कोई भी समाज सरकार के आगे चलेगा तभी वह स्वावलम्बी बनेगा। स्वावलंबी समाज ही आत्मनिर्भर होगा। दुर्भाग्य से आजादी के बाद देश इसी हालात में रहा है। मगर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बदल दिया है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है।

केशव मौर्य ने किया 7604 लाख की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय  की मानें तो नई शिक्षा नीति के 60 फीसद प्राविधान का पालन करने वाला यह पहला विश्विद्यालय हैं। इस विश्वविद्यालय में नया डी—लिट् आर्डिनेंस और पीएचडी आर्डिनेंस का पालन  हुआ है। विद्यार्थियों के लिए काम हो रहे हैं। हमने फैकल्टी आफ योग और सेंटर आफ नैनो साइंस की स्थापना की है। आध्यात्मिक विकास के लिए हैप्पी थिंकिंग लैब,इस्कॉन और ब्रह्माकुमारी से एमओयू किया है। डिजिटल लर्निंग सिस्टम स्लेट बनाया है। हमने अपना सैनिटाइजर और काढ़ा भी बनाया है। विश्वविद्याालय राष्ट्र, प्रांत और समाज की दशा—दिशा करते हैं, वे अपने विद्यार्थियों को ज्ञान—विज्ञान के क्षेत्र में पारंगत बनाते हैं लेकिन मौजूदा समय में विश्वविद्यालय राजनीति के केंद्र बनकर रह गए हैं।

इसमें संदेह नहीं कि आचार्य नरेंद्र देव के कुलपतित्व में शुरू हुए इस विश्वविद्यालय का इतिहास तमाम शिक्षाविदों, राजनीतिज्ञों, वैज्ञानिकों, चिंतकों, विचारकों, लेखकों , अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ,क्रांतिकारियों, चिकित्सकों, वकीलों , पत्रकारों और फिल्मकारों के नाम और यश को अपने में समाहित किए हुए हैं। कैनिंग कॉलेज से लखनऊ विश्वविद्यालय बनने तक के सफर में उसे 1867 तक कलकत्ता विश्वविद्यालय और 1988 से इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध रहना पड़ा था। इस विश्वद्यिालय की स्थापना में राजा महमूदाबाद मोहम्मद अली खान के प्रयास भी बेहद उल्लेखनीय रहा है।

मानवता और राष्ट्र के प्रति वफादार बनो और तुम दुनिया को हिला दोगे: आनंदीबेन पटेल

लखनऊ के नवाबों ने भी इस विश्वविद्यालय की स्थापना में मील के पत्थर की भूमिका अदा की। लखनऊ विश्वविद्यालय का अत्यंत गौरवमयी इतिहास रहा है। उस श्रृंखला को बनाए रखने की जरूरत है। किसी भी शिक्षण संस्थान के गौरव उसके शिक्षक और विद्यार्थी होते हैं। विश्वविद्यालय शोध के लिए जाने जाने चाहिए। डिग्री देने का काम तो महाविद्यालय करें लेकिन विश्वविद्यालयों में शोध कितना हो पा रहा है। क्या लखनऊ विश्वविद्यालय का कोई प्राध्यापक आज किसी नक्षत्रशाला या फिर वनस्पति या रसायन विज्ञान की किसी नई विधा का आविष्कार कर पाने में समर्थ है, विचार तो इस पर भी होना चाहिए। शताब्दी वर्ष की विश्व विद्यालय को ढेर सारी बधाइयां। इतने शानदार कार्यक्रमों के आयोजन के लिए धन्यवाद लेकिन फिर वही सवाल कि अतीत में जितना अच्छा हुआ, वैसा कुछ भविष्य में क्यों नहीं हो पा रहा है?पिछले साल लखनऊ विश्वविद्यालय की डिग्रियों पर सवाल उठे थे। इस भर्रेशाही में कुछ विश्वविद्यालयकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठे थे। कुलपति पद को लेकर राजनीति शुरू हो गई थी। यह सब कम से कम शिक्षा के मंदिरों में तो उचित नहीं है।

निजी बैंकों में प्रवर्तकों को 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी की छूट देने की सिफारिश की

शताब्दी समारोह का आयोजन कोरोना काल के बीच में हो रहा है। मालिनी अवस्थी के गीतों का यहां के विद्यार्थी और प्राध्यापक लुत्फ उठा चुके हैं। अभी उन्हें अनूप जलोटा की भजन सुननी है। प्रधानमंत्री के विचारों से अवगत होना है लेकिन इन सबसे अहम बात यह है कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था सुचारु कैसे हो? डिजिटल शिक्षा से वास्तविक शिक्षा जैसा माहौल नहीं बनता। शिक्षा जीवन का प्रत्यक्ष है, उसी आभासी संसार की रज्जुओं से बांधना तो उचित नहीं ही है। नि:संदेह लखनऊ विश्वविद्यालय का गौरवमयी इतिहास रहा है। उसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। जर्जर हो रही स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ प्रतीक विश्वविद्यालय की इमारतों की सुरक्षा अपने आप में बड़ा सवाल है। विचार तो इस पर भी होना चाहिए। उम्मीद की जानी चाहिए कि यह विश्वविद्यालय श्रेष्ठ नागरिकों की फौज यूं ही तैयार करता रहेगा जो देश—दुनिया में उत्तर प्रदेश का नाम रौशन कर सकें।

Tags: 100 Years Complete100 वर्ष पूरे100th Foundation Day100वां स्थापना दिवसCentenary Yearcm yogiLatest Lucknow News in Hindlatest UP newsLucknow Newslucknow universitypm modiup newsपीएम मोदीलखनऊ विश्वविद्यालयशताब्दी वर्षसीएम योगी
Previous Post

नेपाली नाबालिग बच्ची को मानव तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त

Next Post

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी मौर्या कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Honeymoon
Main Slider

इन रोमांटिक जगह पर जाकर बनाए अपने हनीमून को कुछ खास

24/04/2026
Apar Plus
उत्तर प्रदेश

अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजर, ‘अपार प्लस’ से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही शैक्षणिक जानकारी

23/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Wheat procurement
उत्तर प्रदेश

सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद

23/04/2026
Regional Agriculture Conference
उत्तर प्रदेश

24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

23/04/2026
Next Post
Governor Baby Maurya

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी मौर्या कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

BB15: सलमान ने दिया घरवालों को सरप्राइज, जय भानुशाली को दी सलाह

25/10/2021
shamshaan ghat

भैया मुझे बचा लो..मैं श्मशान घाट में दब गया हूं, मलबे में दबे अंश ने भाई को किया फोन

06/01/2021
State Election Commission

प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर खोले जाये मेडिकल हेल्थ डेस्क : राज्य निर्वाचन आयोग 

29/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version