• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर से लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
19/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
dead body found

dead body found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र के बंथरा इलाके में करीब 2 सप्ताह पहले घर के बाहर खेलते खेलते अचानक लापता हुए 6 वर्षीय मासूम श्याम का शव सोमवार को उसके घर के ही सामने पानी भरे तालाब में उतराता मिला।

परिजनों को तालाब में उतराते बेटे के शव की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले से अपने अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद एसीपी कृष्णा नगर भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि खेल के दौरान बच्चा तालाब के किनारे पहुंच गया होगा और पानी भरे तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालाकि मृतक के परिजनों ने हत्या कर पानी में शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।

घर का जाल तोड़कर बदमाश नकदी समेत जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताते चलें कि बंथरा के रहीमनगर पड़ियाना स्थित पिपहरी गांव निवासी प्रकाश गौतम का 6 वर्षीय मासूम बेटा श्याम बीती 5 जनवरी मंगलवार को पूर्वाहन करीब 11 बजे घर के सामने खेल रहा था। जबकि उस दौरान घर के सभी सदस्य अपने अपने कामों में व्यस्त थे। काफी देर बाद जब परिजनों को श्याम नहीं दिखाई पड़ा तो वह उसे खोजने लगे। लेकिन आस-पड़ोस में काफी तलाश के बाद भी श्याम का कहीं अता पता नहीं चल सका। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर श्याम के परिजनों ने घटना से बंथरा पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने भी इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन पुलिस को भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। लेकिन अगले दिन भी परिजनों की काफी खोजबीन के बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। तब घटना की जानकारी पुलिस ने अपने अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद एसीपी कृष्णानगर और डीसीपी मध्य ने अगले दिन बुधवार को खुद मौके पर पहुंचकर बच्चे की काफी तलाश कराई, लेकिन उन्हें भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। तब से मृतक के परिजन बराबर उसकी खोजबीन में लगे रहे। सोमवार को भी प्रकाश अपने मासूम बेटे की खोजबीन के लिए घर से निकला था।

कुशीनगर और देवरिया में खुलेंगे दो महाविद्यालय, गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा संचालन

तभी उसे पड़ोस के लोगों से तालाब में शव मिलने की जानकारी मिली। यह जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में किसान प्रकाश गौतम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बंथरा पुलिस के अलावा एसीपी कृष्णानगर हरीश सिंह भदौरिया भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी देर तक घटना की जांच पड़ताल की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालाकि पुलिस का कहना है कि बच्चा खेलते खेलते तालाब के किनारे पहुंच गया होगा और तालाब में गिर कर उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उधर मृतक श्याम के पिता प्रकाश गौतम ने बेटे की हत्या कर शव पानी में फेंकने की आशंका जताई है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

पांच वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तीन अपराधियों को छ्ह माह के लिए किया जिला बदर

Writer D

Writer D

Related Posts

Fly
Main Slider

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

23/07/2026
CM Yogi to attend Shri Ram Katha.
Main Slider

श्रीगोरखनाथ मंदिर में भव्य श्रीरामकथा गुरुवार से, सीएम योगी भी होंगे सम्मिलित

22/07/2026
Mining revenue crosses ₹30,000 crore mark in 9 years.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती और निरंतर निगरानी का असरः 9 साल में खनन राजस्व 30 हजार करोड़ रुपये के पार

22/07/2026
UP emerges as the country's electronics powerhouse.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी बना देश का इलेक्ट्रॉनिक्स पावरहाउस

22/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की अगुवाई में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान

22/07/2026
Next Post
jila badar

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तीन अपराधियों को छ्ह माह के लिए किया जिला बदर

यह भी पढ़ें

CM Yogi unveiled the statue of Lal ji Tandon

लालजी टंडन जी की यात्रा ‘शून्य से शिखर तक की’ : योगी आदित्यनाथ

12/04/2023
swami prasad maurya

सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल विश्व में फैला रहा अपनी खुशबू, देश-विदेश में बढ़ी मांग : मौर्य

19/03/2021
OP Rajbhar

ओपी राजभर को बड़ा झटका, मैनपुरी उपचुनाव में सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

19/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version