• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rape accused arrested

rape accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आशियाना इलाके में घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय किशोरी के साथ 30 वर्षीय युवक ने दुराचार कर दिया। पीडि़त पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि इलाके में रहने वाले पीडि़त की 5 वर्षीय पुत्री रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहीं पास में रहने वाले 30 वर्षीय गिरधारी ने किशोरी को बहाने से बुला लिया। आरोपित ने अपने कमरे में ले जाकर किशोरी के साथ दुराचार कर दिया और भाग निकला। किशोरी रोती-बिलखती अपने घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को आप-बीती सुना दी। 5 वर्षीय बच्ची की अस्मत के साथ खिलवाड़ होने पर मां और पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पीडि़त पिता बच्ची को लेकर आशियाना थाने पहुंच गया। जहां थाना प्रभारी ने बच्ची को इलाज और मेडिकल के लिए चिकित्सालय भेज दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित के खिलाफ दुराचार समेत पास्को एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिर तारी के लिए थाना प्रभारी ने कई टीमें लगाई थीं।

घर का जाल तोड़कर बदमाश नकदी समेत जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तोदी खेड़ा मोड पर पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में आरोपित पहुंच गया। मोड के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अ बेडकरनगर आलापुर मकरही चौराहा निवासी गिरधारी अग्रही बताया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपित आशियाना इलाके में पीडि़त पिता के घर के पास ही रह रहा था।

ठेकेदार की हत्या के आरोप में काट चुका कारावास

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित का अपराधिक इतिहास ल बा है। वर्ष 2009 में आरोपित ने हरियाण गुरूग्राम निवासी एक ठेकेदार की हत्या कर दी थी। त तीश के दौरान आरोपित के खिलाफ हत्या के आरोप की पुष्टिï हुई थी। हरियाणा पुलिस ने आरोपित को गिर तार कर जेल भेज दिया था। आरोपित हत्या के आरोप में 9 वर्ष का कारावास काट कर हाल ही में आया था।

टॉफी देने के बहाने ले गया था फुसलाकर

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी अपने घर के बाहर अन्य मुहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित मौके पर पहुंच गया और बच्चों के साथ हिलमिल गया। आरोपित ने 5 वर्षीय किशोरी को अपनी बातों में बहला लिया। आरोपित किशोरी को टॉफी दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया था। किशोरी को क्या मालूम था कि आरोपित उसके साथ क्या करने वाला है। वह भी आरोपित के साथ चली गई। एकान्त में ले जाकर आरोपी ने किशोरी की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया और भाग निकला।

दर्द से कराहती बच्ची कुछ न बता सकी

खून से सनी किशोरी को देखकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। अपनी मां को देखते ही किशोरी उसके आंचल में चली गई और दर्द से कराहती रही। पीडि़त पिता उससे बार-बार पूछ रहे थे, क्या हुआ किसने किया, लेकिन दर्द की वजह से किशोरी बार चिल्ला कर रोने लगती थी। पिता समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर हुआ क्या है। इसी दौरान किशोरी के साथ खेल रहे अन्य बच्चे उसके घर पहुंच गए। बच्चों ने पीडि़त पिता को बताया कि गिरधारी अंकल किशोरी को टॉफी दिलाने के लिए अपने साथ ले गए थे। पीडि़त पिता बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल के बाद किशोरी के साथ दुराचार होने की पुष्टि की थी।

Tags: crime newsLucknow Newsminor rape
Previous Post

दो गार्ड और एजेंसी कर्मी पर लगा मोबाइल चोरी का आरोप, गिरफ्तार

Next Post

घर से लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ की मेराथन बैठक

13/10/2026
Main Slider

कांग्रेस के पास ठोस मुद्दे नहीं, इसलिए EVM,चुनाव आयोग और SIR पर उठा रही सवाल: CM धामी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी का सपा पर वार: ‘माफिया के लिए बहाते हैं आंसू, गरीबों की नहीं इन्हें चिंता’

13/10/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बालवाटिका के बच्चों की शिक्षा को मिलेगी नई पहचान, यू-डायस पोर्टल पर दर्ज होगा विद्यार्थीवार विवरण

13/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री धामी

13/10/2026
Next Post
dead body found

घर से लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिजनों को हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

सुरक्षित चार धाम यात्रा के लिए पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें: मुख्य सचिव

28/03/2022
Car Loan

ये बैंक दे रहा है मात्र इतने मिनट में कार लोन, ऑफर का उठाए फायदा

10/05/2022
Baba Ka Dhaba

यू ट्यूबर से परेशान होकर बाबा ने खाई थी नींद की गोलियां, दर्ज कराया बयान

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version