• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैं मरने जा रहा हूं! डायल 112 पर आया फोन सुन कर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, और फिर…..

Writer D by Writer D
08/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
I'm going to die!

मैं मरने जा रहा हूं

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में पुलिस की सक्रियता से एक व्यक्ति की जान बचा ली गई। एक युवक ने डॉयल 112 पर फोन कर कहा कि मैं मरने जा रहा हूं। उसका फोन सुनते ही पुलिस सकते में आ गई।

तत्काल फास्ट हुई पुलिस ने फोन करने वाले का लोकेशन खोजा। पुलिस टीम वहां पहुंची और गंगा बैराज में कूदने जा रहे युवक को पकड़कर बचा लिया। खुदकुशी का कारण पूछा तो पुलिसकर्मी सन्न रह गए। फिलहाल उसे पुलिस अफसरों ने समझाकर घर पर छुड़वाने की बात कही है।

कल्याणुपर आवास विकास के केशवपुरम में रहने वाले अजीत कुमार ने सोमवार की सुबह डायल 112 पर फोन करके बताया कि वह मरने जा रहा है। फिर उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। पुलिस ने फोन को पूरी गंभीरता से लिया और तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस की पीआरवी ने उसकी लोकेशन गंगा बैराज पर ट्रेस की। गंगा बैराज पर तैनात पुलिस रिस्पांस व्हीकल को तत्काल इस बारे में सतर्क किया गया।

बेटे को कुछ हुआ तो घेरकर गोली मारुंगा, भाजपा विधायक को फोन पर मिली धमकी

पुलिस पहुंची तो बैराज पर मोटरसाइकिल खड़ी करके जाते एक युवक के हावभाव संदिग्ध लगे। उस तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ी तो युवक बैराज से गंगा नदी में कूदने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़कर जान बचा ली।

पुलिस उसे पकड़कर नवाबगंज थाने ले गई और खुदकुशी के प्रयास का कारण पूछा। उसका जवाब सुनकर पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि युवक ने खुद को अपनी पत्नी से पीड़ित बताया है। उसका आरोप है कि पत्नी उससे बेवजह झगड़ा करती है और कलह से त्रस्त होकर उसने खुदुकशी करने की सोच ली थी।

11 साल की बच्ची को अपहरण कर रेप व हत्या करने वाले आरोपी को फांसी की सजा

इसी वजह से पुलिस को फोन करने के बाद वह गंगा बैराज पर गया था। एसपी पश्चिम ने बताया कि युवक को समझाया जा रहा है। उसकी जान बचाने के लिए तत्काल सक्रियता दिखाने वाली पीआरवी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

Tags: crime newskanpur newsup news
Previous Post

बेटे को कुछ हुआ तो घेरकर गोली मारुंगा, भाजपा विधायक को फोन पर मिली धमकी

Next Post

एयरफोर्स ऑफिसर बनकर शोरूम मालिक से हड़पे हजारों रुपए, मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार

03/06/2026
CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Next Post
Fraud

एयरफोर्स ऑफिसर बनकर शोरूम मालिक से हड़पे हजारों रुपए, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Concealer

पसीने से बहने लगता है कंसीलर, तो इन टिप्स से करें फिक्स

10/08/2023
Jyeshtha Amavasya

वैशाख अमावस्या के दिन जरूर करें यह काम, पितरों को मिलेगी मुक्ति

08/05/2024
Explosion

हवा भरते समय कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट, पंचर बनाने वाले युवक की मौत

27/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version