• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां उनकी सोच खत्म, वहां से हमारा काम शुरू… प्रधानमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला

Writer D by Writer D
14/03/2026
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi in Assam

PM Modi in Assam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिलचर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को असम के सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कहा कि इन परियोजनाओं से बराक घाटी को पूर्वोत्तर भारत का बड़ा लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक केंद्र बनने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक पूर्वोत्तर की उपेक्षा की और असम के युवाओं को हिंसा एवं आतंकवाद के रास्ते पर धकेला।

प्रधानमंत्री ने लगभग 22,860 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 166 किलोमीटर लंबे शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। यह पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड चार-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा। इसके पूरा होने के बाद मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा और गुवाहाटी से सिलचर के बीच यात्रा का समय करीब 8.5 घंटे से घटकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक हाई-वे नहीं है, बल्कि दशकों से पूर्वोत्तर के लोगों के लंबे इंतजार का अंत है।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि इस कॉरिडोर से सिलचर, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे राज्यों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इन राज्यों के जरिए बांग्लादेश और म्यांमार के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे किसानों, उद्योगों और पर्यटन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ होगा।

मोदी (PM Modi) ने सिलचर में एनएच-306 पर कैपिटल पॉइंट के पास ट्रंक रोड से रंगिरखारी पॉइंट तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) का भी भूमि पूजन किया। इस परियोजना से शहर की व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और मिजोरम, त्रिपुरा तथा मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों से संपर्क बेहतर होगा। यह परियोजना बराक घाटी के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने करीमगंज जिले के पथारकांडी में एक नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला रखी। यह संस्थान असम में कृषि शिक्षा और अनुसंधान के इको-सिस्टम को मजबूत करेगा और बराक घाटी तथा आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को अपने घर के पास ही उच्च गुणवत्ता वाली कृषि शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे कृषि आधारित स्टार्टअप और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बराक घाटी इतिहास, संस्कृति और उद्यमशीलता का संगम है और यह क्षेत्र न केवल असम बल्कि पूरे पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़े ये प्रोजेक्ट बराक घाटी को नॉर्थ-ईस्ट का प्रमुख लॉजिस्टिक्स और ट्रेड हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कई दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से भी दूर रखा और दिल से भी दूर रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र को विकास से वंचित रखा और बराक घाटी की आर्थिक ताकत को कमजोर कर दिया।

उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ, तब कांग्रेस ने ऐसी सीमाएं तय होने दीं कि बराक घाटी का समुद्र से संपर्क कट गया, जिससे इस क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब भाजपा की “डबल इंजन” सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए तेजी से काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अगर 24 हजार करोड़ रुपये लिखने के लिए पेन और कागज दे दिया जाए तो वे शायद इतने शून्य भी नहीं लिख पाएंगे। जहां कांग्रेस की सोच खत्म हो जाती है, वहां से भाजपा का काम शुरू होता है।

मोदी ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है कि विकास की दौड़ में जो लोग पीछे रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए। कांग्रेस की सरकारें सीमावर्ती इलाकों को देश का अंतिम गांव मानती थीं, जबकि भाजपा सरकार उन्हें देश का पहला गांव मानती है। इसी सोच के तहत वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम के अगले चरण की शुरुआत कछार जिले से की गई है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में फंसाए रखा और ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति की। उन्होंने कहा कि आज असम में युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है और राज्य तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं और केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि देश के नागरिकों पर इसका असर कम से कम पड़े। ऐसे समय में कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन वह देश में डर और दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और निकट भविष्य में वह अपनी हार का “शतक” लगाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि हार की हताशा में कांग्रेस देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़े इन सभी विकास कार्यों से बराक घाटी और पूरे पूर्वोत्तर के विकास को नई गति मिलेगी और यह क्षेत्र आने वाले समय में व्यापार, उद्योग और रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा।

Tags: pm modi in assam
Previous Post

सीएम धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

Split Ends
Main Slider

दोमुंहे बालों पर ट्राई करें ये होममेड हेयर पैक

09/07/2026
hair
Main Slider

बेजान बालों में आ जाएगी चमक, चाय की पत्ती का ऐसे करें इस्तेमाल

09/07/2026
Makhana
Main Slider

ऐसे करें मखाना रोस्ट, पसंद आएगा क्रिस्पी स्नैक

09/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव बोले- दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता

08/07/2026
Next Post
Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

16/02/2021

भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी, पति-पत्नी समेत बेटे की मौत

11/11/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version