• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेटी ने खुद अपनी मां को लटकाया फांसी पर, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
Daughter hangs her mother

बेटी ने खुद अपनी मां को लटकाया फांसी पर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईरान में आंख के बदले आंख वाले कानून के तहत एक बेटी ने अपने पिता की हत्या करने की आरोपी मां को खुद फांसी दी है। ईरान के कानून के अनुसार, किसी भी दोषी को उसके जुर्म के बराबर की सजा दिए जाने का प्रावधान है। इसी कानून के तहत मरयम करीमी नाम की महिला को उसी की बेटी ने ईरान के उत्तरी इलाके में स्थित राश्ट सेंट्रल जेल में फांसी दी।

बताया जा रहा है कि बेटी ने कथित तौर पर पिता की हत्या के लिए अपनी मां को माफ करने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उसने मौत के बदले दी जाने वाली अनुग्रह राशि को भी ठुकरा दिया था। ईरान में ब्लड मनी को दिया के रूप में जाना जाता है। इनके बदले बेटी ने अपनी मां को खुद फांसी दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया।

सात दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें अपने जरूरी काम

हालांकि माना जा रहा है कि मरयम करीमी ने अपने पति की हत्या नहीं की थी, बल्कि इसे उसके पिता अब्राहिम ने अंजाम दिया था। अब्राहिम अपनी बेटी के ऊपर पति के शारीरिक अत्याचारों और रोज-रोज के गाली गलौज से नाराज था। जब उसकी बेटी यानी मरयम करीमी ने तलाक की मांग की तो उसके पति ने इनकार करते हुए काफी मारपीट की। इसी कारण गुस्से में आकर अब्राहिम ने अपने दामाद की हत्या कर दी।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस अपराध के लिए क्या अब्राहिम को भी फांसी दी गई है कि नहीं। हालांकि, वह अपनी बेटी की फांसी के दौरान गवाह के तौर पर जेल में मौजूद था। मरियम पर ईरानी कानून के तहत ‘सुनियोजित हत्या’ के लिए मुकदमा चलाया गया था, जिसे ‘कियास’ के रूप में जाना जाता है।

जस्टिस एनवी रमना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, सरकार को भेजी सिफारिश

कियास कानून के तहत, पीड़ितों के रिश्तेदारों को दोषी को सजा देते समय उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कई मामलों में तो उन्हें ही सजा देने का अवसर भी दिया जाता है। इस कानून के तहत कम उम्र के अपराधियों को भी मौत की सजा दी जा सकती है, क्योंकि शरिया कानून के अनुसार, 9 साल की उम्र के बाद लड़कियों को और 15 साल की उम्र के बाद लड़कों को अपराधी ठहराया जा सकता है।

Tags: crime newsinternational News
Previous Post

बिहार विधानसभा में हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित

Next Post

लखनऊ: होटल में युवती की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Next Post
commit suicide after murder

लखनऊ: होटल में युवती की हत्या कर युवक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

hemp recovered

आगरा : टैंकर से 55 लाख का गांजा बरामद, तीन अन्तराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

12/09/2020
अदार पूनावाला adar punawala

भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना टीकाकरण : अदार पूनावाला

12/12/2020
Kaddu

पितरों को प्रिय है ये सब्जी, जानें बनाने का तरीका

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version