• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना रिटर्न: लखनऊ विश्वविद्यालय में 6 अप्रैल से होने वाली परीक्षाएं स्थगित

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
Lucknow University

Lucknow University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय में छह अप्रैल से आरम्भ होने वाली परीक्षाओं को 11 अप्रैल तक टाल दिया गया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में एलयू प्रशासन ने ये फैसला लिया गया। अब ये परीक्षा 11 अप्रैल के बाद ही कराई जायेगी परीक्षा। परीक्षा की तिथि कुलपति निर्धारित करेंगे। यह निर्णय विश्वविद्यालय की शुक्रवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। परीक्षा समिति की बैठक कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में हुई।

पिछले कई दिनों से लूटा और लुआक्टा के पदाधिकारी एलयू की परीक्षा आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनकी इस मांग पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने भी विचार किया है।

LU ने बीपीएड, एमपीएड और एमएड में एडमिशन के लिए शुरू किया आवेदन

परीक्षा समिति के सदस्यों ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में 6 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को 11 अप्रैल के बाद किसी तिथि से कराये जाने के लिए कुलपति को अधिकृत करने का फैसला लिया। साथ ही छात्रों को प्रोन्नत किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लेने के लिए परीक्षा नियंत्रक को अधिकृत किया है।

समिति के मुताबिक परीक्षा नियंत्रक शिक्षा एवं विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर तृप्ता त्रिवेदी की अध्यक्षता में गठित प्रोन्नत परीक्षाफल तैयार किये जाने की समिति के संस्तुति के आधार पर कुलपति का अनुमोदन प्राप्त कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली के छात्रों को प्रोन्नत करने का निर्णय लेंगे।

जानकारी के अनुसार समिति की बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, परीक्षा नियंत्रक, लूटा अध्यक्ष, लुआक्टा अध्यक्ष, कुलसचिव, वित्त अधिकारी समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

UP: 11 अप्रैल तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद, 5 अप्रैल से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों के आवेदन की अन्तिम तिथि 20 अप्रैल 2021 है। विलम्ब शुल्क के साथ 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी (2020-21) के आवेदन की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल है। विलम्ब शुल्क के साथ 22 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन पर संपर्क करें

– 0522-4150500

– 7897999211

– 7897992062

10 मार्च से आवेदक फार्म से जुड़े प्रश्न पूछ सकते हैं:

– 7991205011

– 7991205008

– 7991200640

– 7991200657

– 7991200516

Tags: Education NewsLucknow University Newslucknow university updates
Previous Post

LU ने बीपीएड, एमपीएड और एमएड में एडमिशन के लिए शुरू किया आवेदन

Next Post

बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों की मदद के लिए CBSE ने लॉन्च किया ई-परीक्षा पोर्टल

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
CBSE

बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों की मदद के लिए CBSE ने लॉन्च किया ई-परीक्षा पोर्टल

यह भी पढ़ें

arrested

लाल किले के पास दो युवक गिरफ्तार, आतंकी ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे पाकिस्तान

25/02/2023
putrda ekadashi

पुत्रदा एकादशी के दिन जरूर करें ये काम, संतान सुख की होगी प्राप्ति

06/01/2025
google

Google अपने यूजर्स को करेगा भुगतान, बस करना होगा ये एक काम

17/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version