• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WHO की बड़ी चेतावनी- कोरोना नहीं हुआ कंट्रोल तो हर 16 सेकेंड में एक मरा बच्चा होगा पैदा

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन व संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (Unicef) ने संयुक्त चेतावनी जारी की है।  कहा है कि कोरोना महामारी से प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके गर्भ के लिए ख़तरा पहले से बढ़ गया है। WHO ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि कोरोना महामारी बढ़ी तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा। हर साल 20 लाख से भी ज्यादा ‘स्टिलबर्थ’ के केस सामने आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से ज्यादातर मामले विकासशील देशों से जुड़े होंगे।

According to 🆕 estimates, almost 2 million babies are stillborn every year – or 1 #stillbirth every 16 seconds.
#COVID19 related health service disruptions could worsen the situation, potentially adding 200,000 more stillbirths over a 12-month period:
👉https://t.co/vgD9SJSzCK pic.twitter.com/4fFAlbrIjj

— World Health Organization (WHO) (@WHO) October 8, 2020

WHO ने गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह खुलासा किया कि प्रत्येक वर्ष करीब 20 लाख शिशु मृत पैदा (स्टिलबर्थ) होते हैं। ये मामले ज्यादातर विकासशील देशों से जुड़े हैं। गर्भाधान के 28 हफ्ते या उसके बाद मृत शिशु के पैदा होने अथवा प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो जाने को ‘स्टिलबर्थ’ कहते हैं। संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि पिछले वर्ष उप-सहारा अफ्रीका अथवा दक्षिण एशिया में चार जन्म में से तीन ‘स्टिलबर्थ’ थे।

बलरामपुर : हाइटेंशन तार से पंडाल में लगी भीषण आग, 14 बच्चे झुलसे

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) की कार्यकारी निदेशक हैनरिटा फोर ने कहा कि प्रत्येक 16 सेकेंड में कहीं कोई मां ‘स्टिलबर्थ’ की पीड़ा झेलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी, प्रसव पूर्व अच्छी देखभाल और सुरक्षित प्रसव के लिए पेशेवर चिकित्सक की सहायता से ऐसे मामलों को रोका जा सकता है।

महामारी से ख़राब होगी स्थिति

रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि कोविड-19 महामारी से ये वैश्विक आंकड़े बढ़ सकते हैं। इसमें कहा गया है संक्रमण के कारण स्वास्थ्य सेवाएं 50 प्रतिशत तक घटी हैं। इसके परिणामस्वरूप अगले वर्ष 117 विकासशील देशों में 2,00,000 और ‘स्टिलबर्थ’ हो सकते हैं। डब्लूएचओ ने कहा, कि ‘स्टिलबर्थ’ के 40 प्रतिशत से अधिक मामले प्रसव के दौरान के हैं और अगर महिलाएं दक्ष स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराए तो ऐसे मामलों को रोका जा सकता है।

लखनऊ : आठ साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

उप-सहारा अफ्रीका और मध्य एशिया में ‘स्टिलबर्थ’ के करीब आधे मामले प्रसव के दौरान के हैं वहीं यूरोप, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसके छह प्रतिशत मामले हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक विकासित देशों में जातीय अल्पसंख्यकों में ‘स्टिलबर्थ’ के मामले ज्यादा होते हैं। उदाहरण के तौर पर कनाडा में इन्यूइट समुदाय की महिलाओं में पूरे देश के मुकाबले ‘स्टिलबर्थ’ के मामले तीन गुना ज्यादा होते हैं।

Tags: Coronaviruscoronavirus updateCOVID-19One stillbirth occurs every 16 secondsunUNICEFWHOWorld Bank Groupकोरोना वायरसकोवि़ड-19यूनिसेफवर्ल्ड बैंकविश्व स्वास्थय संगठनविश्व स्वास्थ्य संगठनसंयुक्त राष्ट्र बाल कोष
Previous Post

कोचिंग सेंटर कि दीवार गिरी, मलबे में दबे तीन मासूम, कोचिंग संचालक फरार

Next Post

यूपी विधानसभा उपचुनाव : 9 अक्तूबर से नामांकन शुरू, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post
यूपी विधानसभा उपचुनाव UP Assembly by-election

यूपी विधानसभा उपचुनाव : 9 अक्तूबर से नामांकन शुरू, आयोग ने जारी की गाइडलाइन

यह भी पढ़ें

IPL Auction

IPL ऑक्शन 2026: रिटेन खिलाड़ियों की कट-ऑफ डेट तय!

10/10/2025
बसपा सांसद श्याम सिंह यादव

बसपा सांसद श्याम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में भर्ती

18/10/2020
Property Seized

गैंगेस्टर चन्द्रशेखर यादव की एक करोड़ से अधिक की सम्पत्ति कुर्क

05/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version