• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सली हमले में शहीद धर्मदेव कुमार पंचतत्व में विलीन, नम आँखों से पिता ने दी मुखाग्नि

Writer D by Writer D
06/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Martyr Dharamdev Kumar

Martyr Dharamdev Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में बलिदान हुए सीआरपीएफ जवान धर्मदेव कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर गंगा किनारे पंचतत्व में विलीन हो गया। घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया गया। पिता रामाश्रय गुप्ता ने नम आंखों से मुखाग्नि दी।

इस दौरान घाट पर मौजूद लोग ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, धर्मदेव तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय’ का गगनभेदी नारा लगाते रहे। घाट पर सीआरपीएफ के अफसरों के साथ वाराणसी और चंदौली के प्रशासनिक अफसर, गांव के लोग, रिश्तेदार और विभिन्न दलों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

चंदौली जनपद के शहाबगंज ठेकहां गांव निवासी किसान रामाश्रय गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे बड़े धर्मदेव कुमार (34) रविवार को छत्तीसगढ़ बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ वाहनों के काफिले में लेकर सीआरपीएफ के अफसर और जवान पैतृक गांव ठेकहां पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद कई गांवों के ग्रामीण युवा भारत माता की जय और धर्मदेव अमर रहे का गगनभेदी नारा लगाते रहे।

सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी ने बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दोपहर तक जिले के किसी जन प्रतिनिधि के वहां न पहुंचने पर ग्रामीणों के साथ परिजन भी नाराज रहे। परिजन व ग्रामीण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे, तब तक अंत्येष्टि नहीं होगी।

पद्मश्री प्रो. बीके शुक्ला का कोरोना से निधन, लखनऊ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय 10 अप्रैल तक बंद

दोपहर बाद जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल, विधायक शारदा प्रसाद, विधायक सुशील सिंह, जिलाधिकारी संजीव सिंह, एसपी अमित कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट रामलखन और अन्य अफसर वहां पहुंचे और पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटे बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अफसरों और विधायकों के काफी समझाने बुझाने पर परिजन माने। अपरान्ह में पार्थिव शरीर वाहनों के काफिले में लेकर परिजन सीआरपीएफ के जवानों के साथ वाराणसी मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हुए। अन्तिम यात्रा में जवान को विदाई देने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे राह लोग कतारबद्ध होकर बलिदान को नमन करते रहे। मणिकर्णिका घाट पर गलियों के रास्ते ताबूत में जवान का पार्थिव शरीर लाया गया।

Tags: Bijapur encounterMartyr Dharamdev KumarNaxalite attackup newsvaranasi news
Previous Post

पद्मश्री प्रो. बीके शुक्ला का कोरोना से निधन, लखनऊ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय 10 अप्रैल तक बंद

Next Post

कोर्ट ने दिये मुख्तार को पेश होने के निर्देश, कारापाल पर हमले मामले में 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
CM Dhami inspected the construction work of Dehradun Science City
Main Slider

देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Applications are open for CEO recruitment at Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर में पहली बार CEO की नियुक्ति, जानिए योग्यता और उम्र सीमा

13/07/2026
CM Yogi-Nitin Gadkari
Main Slider

उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता: नितिन गडकरी

13/07/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

कोर्ट ने दिये मुख्तार को पेश होने के निर्देश, कारापाल पर हमले मामले में 12 अप्रैल को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें

vrindavan kumbh

वृन्दावन कुंभ में महंतों ने दूसरे शाही स्नान के बहिष्कार का फैसला लिया वापस

08/03/2021
shivpal yadav

सीएम योगी तो ईमानदार हैं, सरकारी अफसर भ्रष्ट : शिवपाल यादव

31/07/2021

1500 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन जातकों को पूरे साल होगा धनलाभ

02/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version