• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान शिव दिलाएंगे शनि के दोषों से मुक्ति, जरूर करें ये अचूक उपाय

Desk by Desk
25/07/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
shani dev

शनिदेव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रात 12 बजकर 42 तक रहेगी  पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं- एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है और प्रदोष व्रत में भी प्रदोष काल का महत्व होता है। प्रदोष काल उस समय को कहा जाता है, जब दिन छिपने लगता है, यानि सूर्यास्त के ठीक बाद वाले समय और रात्रि के प्रथम प्रहर को प्रदोष काल कहा जाता है। त्रयोदशी के दिन प्रदोष काल के समय भगवान शंकर की पूजा का विधान है। भविष्य पुराण के अनुसार त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है, उसे जीवन में सुख ही सुख मिलता है। लिहाजा आज के दिन शिव प्रतिमा के दर्शन अवश्य ही करने चाहिए।

इसके अलावा शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि है और जब शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ती है, तो वह प्रदोष, शनि प्रदोष कहलाता है। अतः आज के दिन भगवान शंकर की पूजा के साथ ही शनि देव की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है, वह खोये हुए धन की प्राप्ति करता है, उसे अच्छी संतान की प्राप्ति होती है, कर्ज से छुटकारा मिलता है, नौकरी में उन्नति होती है, मुकदमे में जीत होती है, जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

शनिवार की रात 11 बजकर 7 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इस योग के दौरान किसी भवन या इमारत आदि का निर्माण करने से सफलता मिलती है। साथ ही रात 9 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर कल की सूर्योदय तक स्थिर योग रहेगा। स्थिर योग के दौरान किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये किये गये उपाय बड़े ही कारगर साबित होते हैं। इसके साथ ही रात 9 बजकर 23 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

आज के दिन आप पीपल की जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाइये। वहीं जो लोग अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वो आज के दिन एक पत्थर लेकर, उस पर काला रंग करके पीपल के पेड़ के नीचे रखकर आयें। फिर उस पर सरसों का तेल अर्पित करें और हाथ जोड़कर प्रणाम करके शनिदेव के 108 नामों का स्मरण करें। आज के दिन ये खास उपाय करने से संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता दूर होगी।

अगर आप आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं, तो आज के दिन नीला पुष्प लेकर पीपल के पेड़ के पास रखकर घर वापस आ जाएं और घर आकर शनिदेव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है-‘ऊं शं शनैश्चराय नम:।’ आज के दिन ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

आज के दिन आप पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल की खुशबू लगाकर शिव मन्दिर में चढ़ाएं। वहीं जो लोग अपने किसी कोर्ट केस को लेकर परेशान हैं, वो आज के दिन शिव मन्दिर में चमेली के तेल की खुशबू वाला पीपल का पत्ता चढ़ाने के बाद शनिदेव के इस मंत्र का 11 बार जाप करे। मंत्र है – ‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’ आज के दिन ऐसा करने से कोर्ट केस को लेकर आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा।

अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रखना चाहते हैं, तो आज के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर, उसे बूंदी का लड्डू खिलाएं। साथ ही उसके दाहिने सींग को छूकर आशीर्वाद लें।  आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी।

अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है –  ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।’ आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होंगे और आपका जीवन खुशहाल होगा।

अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं, तो आज के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें, तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें।  आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की चाह जरूर पूरी होगी।

अगर आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो आज के दिन कौए को रोटी खिलाएं। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है – ‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’ आज के दिन ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

अगर आपको हमेशा किसी न किसी चीज़ का भय बना रहता है, जिसके चलते आप तनाव महसूस करते हैं, तो आज के दिन सवा किलो काली उड़द और दो लड्डू मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करें।  आज के दिन ऐसा करने से आपको किसी भी तरह का भय नहीं रहेगा और आपको तनाव भी महसूस नहीं होगा।

अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है, जिसके चलते आपको बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है, तो आज के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने चाचा या ताऊ को काले रंग की शर्ट गिफ्ट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका काम में मन लगने लगेगा और आपके बिजनेस की स्थिति में भी सुधार आयेगा।

अगर आप ऑफिस में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है –

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में कुछ नयापन लाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला चढ़ानी चाहिए । आज के दिन ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में नयापन आयेगा ।

अगर आप भविष्य में अपने करियर के लिये कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं, तो आज के दिन आपको शिवलिंग पर काले तिल मिले हुए जल का अभिषेक करना चाहिए और अभिषेक करते हुए ‘ऊँ’ शब्द का उच्चारण करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आप भविष्य में अपने करियर को लेकर जल्द ही कोई लक्ष्य निर्धारित कर पायेंगे।

Tags: lord shani upaaySawan Ka Pahla Pradosh VratSawan Pradosh Vrat 2020Sawan Pradosh Vrat 2020 DateSawan Pradosh Vrat 2020 MuhuratSawan Pradosh Vrat And Puja Vidhishani pradosh vratshani pradosh vratmshani totkeशनि दोषों से निजात पाने के उपायशनिदेवशनिवार के टोटके
Previous Post

नगर निगम पर 105 करोड़ का काम अनुभवहीन कंपनी को देने का आरोप

Next Post

टंडन जी और लखनऊ एक दूसरे के बिना अधूरे हैं, चौक चौराहा अब होगा लालजी टंडन चौक

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Next Post
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

टंडन जी और लखनऊ एक दूसरे के बिना अधूरे हैं, चौक चौराहा अब होगा लालजी टंडन चौक

यह भी पढ़ें

Horoscope

27 नवंबर राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन का भाग्य

27/11/2022
Schools up to 8th closed till 31 March

कोरोना के चलते इस राज्य में 8वीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद

05/12/2020

आज KBC पर टूटेंगी सारी हदें, शो में कंटेस्टेंट संग बिताएंगे प्यार भरे पल

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version