• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीका पूरी तरह प्रभावी और सुरक्षित है, किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए : सहगल

Writer D by Writer D
10/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
dr. navneet sehgal

dr. navneet sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण कम होने में मुख्यमंत्री जी की विशेष रणनीति 3 टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 3टी अभियान के अंतर्गत ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट तथा आंशिक कोरोना कफ्र्यू एवं वृहद टीकाकरण से प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में कम है। सर्विलांस के माध्यम से निगरानी समितियों द्वारा ट्रेसिंग के तहत घर-घर जाकर संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर उन लोगों का जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर उनका एन्टीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। अगर एन्टीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जा रहा है, इसके साथ-साथ उनको मेडिकल किट भी बांटी गयी है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से सरकारी मशीनरी द्वारा अब तक 17 करोड़ 20 लाख लोगों से उनका हालचाल जाना गया है। प्रदेश में संक्रमण कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्टों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है, ताकि संक्रमित व्यक्ति की पहचान करके इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि 31 मार्च से अब तक 70 प्रतिशत टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम होने पर जनपदों में आंशिक कोरोना कफ्र्यू हटाकर पूर्व की तरह साप्ताहिक बंदी एवं रात्रिकालीन कफ्र्यू लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक बंदी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों मंे फोगिंग, सैनेटाइजेशन व साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में 84 हजार तथा शहरी क्षेत्रों में 82 हजार कर्मचारी लगाये गये है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। माह जून में 01 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अगले माह से प्रतिदिन 10 लाख से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीनों में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आॅक्सीजन समुचित मात्रा में उपलब्ध है। प्रदेश में कल लगभग 322 मी0टन आॅक्सीजन की सप्लाई की गयी है। प्रदेश में आॅक्सीजन की समुचित व्यवस्था हेतु अस्पतालों में 427 प्लांट लगाये गये हैं जिनमें से 72 प्लांट क्रियाशील भी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सीएचसी में आॅक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। आॅक्सीजन की करायी गयी आॅडिट की संस्तुतियां सभी अस्पतालों को भेजी गई हैं, जिससे कि भविष्य में निर्धारित मात्रा में ही आॅक्सीजन का उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने संभावित तीसरी लहर से बचाव के संबंध में प्रो-एक्टिव नीति अपनाई जा रही है। सभी मेडिकल कालेज में 100-100 बेड के पीआईसीयू के, हर जिला अस्पताल में 20-20 बेड पीआईसीयू के और कम से कम दो सीएससी में पीकू/नीकू के बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून, 2021 तक मेडिकल कालेजों में पीकू बेड तैयार हो जायेंगे।

श्री सहगल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा एवं निराश्रित लोगों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक किचन के माध्यम फूड पैक्ेट वितरित किए जा रहे हैं। कल 22,400 फूड पैकेट वितरित किये गये हैं तथा अब तक 12 लाख से अधिक फूड पैकेट वितरित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि रेहड़ी, पटरी आदि लोगों को 1000 रुपये भत्ता देने हेतु 15 से अधिक पात्र व्यक्तियों का सत्यापन करा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 लाख मजदूर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी द्वारा मनरेगा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के कार्यों का और तेजी से अमल में लाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत प्रतिदिन रोजगार देने की संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। जिसके तहत समस्त विभाग, आयोग, निगम तथा बोर्डों में जहां पर भी रिक्तियां हैं उन्हें पारदर्शी तरीके भरा जा रहा है। अब तक 04 सालों में 04 लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तेजी से चल रही है। 01 अप्रैल से 15 जून, 2021 तक गेहँू खरीद का अभियान जारी रहेगा। गेहँू क्रय अभियान में 10 लाख से अधिक किसानों से 48,02,930.31 मी0 टन गेहूँ खरीदा गया है, जो विगत वर्ष से डेढ़ गुना अधिक है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में टेस्टिंग कार्य करते हुए, टेस्टिंग क्षमता निरन्तर बढ़ायी जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,89,809 सैम्पल की जांच की गयी है, जिसमें 1 लाख 29 हजार से अधिक टेस्ट आरटीपीसीआर के माध्यम से किये गये हैं।  प्रदेश में अब तक कुल 5,21,98,161 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 709 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटों में 1,706 तथा अब तक कुल 16,66,001 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 12,959 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,93,054 क्षेत्रों में 6,44,539 टीम दिवस के माध्यम से 3,57,49,161 घरों के 17,19,00,149 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के समस्त जनपदों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक दिन में 4,30,617 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया है, जिसमें 18-45 वर्ष आयु वर्ग वाले 2,29,994 लोगों का टीकाकरण किया गया है। अब तक 1,74,71,652 लोगों को प्रथम डोज, जबकि 36,78,606 लोगों को द्वितीय डोज लगायी गई। प्रदेश में अब तक कुल 2,11,50,258 वैक्सीन लगायी जा चुकी हैं। प्रदेश के 05 हजार से अधिक केन्द्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है वो समय आने पर वैक्सीन की दूसरी डोज भी अवश्य लगवाये। प्रदेश में प्रतिदिन की पाॅजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत है।

श्री प्रसाद ने कहा कि टीका पूरी तरह प्रभावी और सुरक्षित है, किसी को भ्रम नहीं होना चाहिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करे, सैनेटाइजर व साबुन से हाथ धोते रहे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Tags: Navneet Sehgalup news
Previous Post

यूपीसीडा द्वारा क्लस्टर के विकासकर्ता को भूमि 90 वर्ष की लीज पर दी जायेगी : महाना

Next Post

पेट्रोल में केमिकल मिलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को STF ने पकड़ा

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
Next Post
stf

पेट्रोल में केमिकल मिलाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को STF ने पकड़ा

यह भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी

भारतीय महिला टीम मैच के साथ श्रृखंला भी हारी, कमजोर गेंदबाजी का भुगता खामियाजा

14/03/2021
Deputy CMO was held hostage and robbed

मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जांच में जुटी

02/03/2022
RamLalla

रामलला के दर्शन करेंगी तीन तलाक की पीड़िताएं, प्रभु को भेंट करेंगी अपने हाथों से बने वस्त्र

03/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version