• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व गृहमंत्री देशमुख पर ED का शिकंजा, PA और PS को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
anil deshmukh

anil deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जिस तरह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर तत्‍कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए थे, उसके बाद से लगातार महाराष्‍ट्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है।

शुक्रवार की सुबह धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा था। इसी कार्रवाई के दौरान देर रात ईडी ने अनिल देशमुख के पीए- कुंदन शिंदे और पीएस- संजीव पलांडे को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात दोनों का मेडिकल कराया गया। दोनों को आज सुबह पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 बार मालिकों ने दावा किया है कि उन्‍होंने अनिल देशमुख को 4 करोड़ रुपये की रिश्‍वत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बार मालिकों के इन्‍हीं आरोपों पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून के तहत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नागपुर तथा उनके सहयोगियों के मुंबई स्थित परिसरों पर तलाशी ली। हालांकि देर शाम ईडी ने अनिल देशमुख के पीए-कुंदन शिंदे और पीएस- संजीव पलांडे को गिरफ्तार कर लिया।

जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड: आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी को साढ़े 22 साल 6 महीने की सजा

जानकारी के मुताबिक धन शोधन रोकथाम कानून के तहत हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसी अनिल देशमुख को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। बता दें कि जांच एजेंसी ने बुधवार को मुंबई पुलिस के बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे से तलोजा जेल में पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने दावा किया है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को 100 करोड़ रुपये का टारगेट दिया था। परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि 100 करोड़ रुपये टारगेट को पूरा करने के लिए मुंबई के बार, पब और रेस्टोरेंट से वसूली करने को कहा गया था।

अंतिम संस्कार से लौट रहे राजद नेता की गोली मारकर हत्या

चिट्ठी के मुताबिक, इस टारगेट पर सचिन वाझे ने कहा था कि वो 40 करोड़ रुपये तो पूरा कर सकते हैं लेकिन 100 करोड़ बहुत ज्यादा है। परमबीर सिंह ने दावा किया कि 100 करोड़ का टारगेट पूरा करने के लिए अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को दूसरे तरीके ईजाद करने के लिए कहा था।

Tags: Anil Deshmukhcrime newsFormer home minister anil deshmukhMaharashtra NewsMumbai Newssachin vaje
Previous Post

जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड: आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी को साढ़े 22 साल 6 महीने की सजा

Next Post

आसमान में छाए काले बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Dussehra
Main Slider

गंगा दशहरे पर करें जरूर करें ये खास उपाय, घर में बरसने लगेगा धन

22/05/2026
Half-Burnt Wick
Main Slider

दीपक जलाने के इन नियमों का रखें ध्यान, घर आएंगी मां लक्ष्मी

22/05/2026
hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
Next Post

आसमान में छाए काले बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना

यह भी पढ़ें

shabnam

शबनम को मिली फांसी की सजा बदल सकती है उम्रकैद में, यह है वजह

23/07/2021
pitru paksha

कल से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष, गलती से भी न करे ये काम

19/09/2021
Jagdeep Dhankhar-Jaya Bachchan

‘आप होंगी सेलिब्रिटी लेकिन…’, जया बच्चन पर भड़के सभापति

09/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version